केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज हजारीबाग में, बीएसएफ स्थापना दिवस परेड में होंगे शामिल

हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 59 वां स्थापना दिवस आज (शुक्रवार) यहां मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में मनाया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए कल शाम यहां पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) सुबह 10 बजे स्थापना दिवस परेड

Advertisement

हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 59 वां स्थापना दिवस आज (शुक्रवार) यहां मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में मनाया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए कल शाम यहां पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) सुबह 10 बजे स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी हजारीबाग पहुंच चुके हैं।

बीएसएफ की स्थापना 01 दिसंबर 1965 में की गई थी। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ का पहला कर्तव्य है- हर हाल में, हर मौसम में, हर काल में और हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा करना। बीएसएफ को अपने जीवन का ध्येय ऐसे युवा बनाते हैं, जिसके जीवन का एक मात्र मकसद हो, देश की सीमाओं की रक्षा, उसके सिवाय और कुछ नहीं।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद स्थापित बीएसएफ ने भारत की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज बीएसएफ में लगभग 2.65 लाख जवान हैं। बीएसएफ में 193 नियमित बटालियन, चार एनडीआरएफ बटालियन, सात तोपखाना इकाइयां, आठ वाटर विंग और एक एयर विंग शामिल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.