कांकेर/रायपुर। नक्सलियों ने कांकेर क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाते हुए पुलिस मुखबिरी के आरोप में जन अदालत लगाकर उप सरपंच की हत्या कर दी। नक्सलियों ने बाकायदा पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
नक्सलियों का 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह शुरू हो रहा है, इसके पहले ही उन्होंने गुरुवार को कांकेर जिला के छोटे बेठिया और बांदे थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में कंदाड़ी गांव के उप सरपंच रामसू कचलामी की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। साथ ही पीव्ही 62 में मोबाइल टॉवर में आग लगा दी। उन्होंने पक्की सड़क को भी जगह-जगह से काटकर सड़क को उखाड़ दिया।
कांकेर पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी मिली है और घटना की जाँच की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




