राज विस चुनाव परिणाम : भाजपा ने पांच और कांग्रेस व बाप पार्टी ने एक-एक सीट जीतीं

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर होते हुए बहुमत का आंकडा पार कर चुकी है। निर्वाचन विभाग के अनुसार राजस्थान में दोपहर ढाई बजे तक भाजपा 5 और कांग्रेस तथा भारत आदिवासी पार्टी 1-1

Advertisement

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर होते हुए बहुमत का आंकडा पार कर चुकी है। निर्वाचन विभाग के अनुसार राजस्थान में दोपहर ढाई बजे तक भाजपा 5 और कांग्रेस तथा भारत आदिवासी पार्टी 1-1 सीट जीत चुकी हैं। भाजपा ने जमवारामगढ़, बहरोड़, विद्याधरनगर, आबू पिंडवाड़ा और मनोहरथाना सीट जीत ली है, जबकि कांग्रेस ने जयपुर की किशनपोल और भारत आदिवासी पार्टी ने चौरासी सीट पर जीत दर्ज की है।

मतगणना के रूझानों में प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गारंटी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी भारी पड़ती दिख रही है। दोपहर ढाई बजे तक के रुझानों में भाजपा 110 और कांग्रेस 74 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 15 सीटों पर निर्दलीय व अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी पीछे चल रहे हैं।

दोपहर तक के रूझानों से यह तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है कि नई सरकार भाजपा बनाएगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.