विधानसभा सत्र के दौरान रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। विधानसभा आने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही थी। साथ ही बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। विधायक और मंत्रियों के वाहनों

Advertisement

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। विधानसभा आने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही थी। साथ ही बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। विधायक और मंत्रियों के वाहनों की भी चेकिंग हो रही थी।

सुरक्षा के मद्देनजर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करते दिखे। सभी ने विधानसभा में अंदर प्रवेश करने से पहले गाड़ियों की जांच को सुरक्षा की दृष्टि से सही बताया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजेश्वर नाथ आलोक खुद सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि संसद में हुई घटना के बाद झारखंड विधानसभा में भी सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले बढ़ा दी गयी है। सुरक्षा को लेकर पांच आईपीएस, 12 डीएसपी और 1000 जवान की तैनाती की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.