बांग्लादेश में पहाड़ी पर मिला बंदूक बनाने का कारखाना, चार गिरफ्तार

ढाका। बांग्लादेश में सात जनवरी को होने वाले आम चुनाव में हिंसा की आशंका के मद्देनजर अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए शुरू किए गए रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। आरएबी ने कॉक्स बाजार के रामू उपजिला के अंतर्गत

Advertisement

ढाका। बांग्लादेश में सात जनवरी को होने वाले आम चुनाव में हिंसा की आशंका के मद्देनजर अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए शुरू किए गए रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। आरएबी ने कॉक्स बाजार के रामू उपजिला के अंतर्गत ईदगढ़ के तुलाटाली क्षेत्र में एक पहाड़ी के अंदर हथियार बनाने का कारखाना खोजा। यहां से चार लोगों को गिरफ्तार कर आग्नेयास्त्रों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जब्त की।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, चुनाव आयोग के आदेश पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देशव्यापी अभियान शुरू किया है। 23 दिवसीय यह अभियान 24 दिसंबर को पूरा होगा। आरएबी को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान यह सफलता मिली। यह गिरोह देशभर में हथियार की आपूर्ति करता है। कारखाने से गिरफ्तार किए गए लोगों में साहबुद्दीन (40), लाल मिया (58) मेनुद्दीन (43) और जफर आलम (41) शामिल हैं। कारखाना का मालिक और मुख्य हथियार मैकेनिक मनिउल हक भूमिगत हो गया है।

आरएबी-15 कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल एचएम सजाद होआसिन के अनुसार यह अपराधी गिरोह लंबे समय से अवैध रूप से आग्नेयास्त्रों का निर्माण कर उन्हें बदमाशों को बेच रहा था। यह कारखाना सुदूर पहाड़ी पर था। हथियार बनाने वाले भनक मिलते ही जंगलों में छिप जाते थे। प्राथमिक पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया कि उनके पिता और चाचा भी अवैध आग्नेयास्त्रों के निर्माण और बिक्री में शामिल थे।

अखबार के अनुसार बांग्लादेश पुलिस ने नौ दिसंबर को सूचीबद्ध असलहा मैकेनिकों और व्यापारियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस साल जनवरी और नवंबर के बीच देशव्यापी अभियान में 642 अवैध आग्नेयास्त्र बरामद कर 311 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.