अधिक से अधिक निवेश राज्य सरकार का लक्ष्य : हेमंत सोरेन

रांची। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार एवं पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में एक

Advertisement

रांची। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार एवं पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में एक बेहतर उद्योग पालिसी बनाई है। राज्य सरकार का प्रयास है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के तहत लगातार कई अच्छी और विश्वसनीय उद्योग संस्थानों द्वारा झारखंड में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। नई उद्योग नीति के तहत निवेशक अब राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कई जाने- माने उद्योग संस्थाओं द्वारा जमशेदपुर सहित अन्य जगहों पर अपने कंपनी का विस्तार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित उद्योग संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों को मिले इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा नियम भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेशकों को एक बेहतर माहौल के साथ-साथ सुरक्षा भी मुहैया करायी जा रही है।

वरुण बेवरेजेस लिमिटेड रामगढ़ जिला के पतरातू में 456 करोड़ रुपए निवेश करेगी

वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के अध्यक्ष रविकांत जयपुरिया ने मुख्यमंत्री के समक्ष जानकारी दी कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है, जो पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी विभिन्न पेय पदार्थों का उत्पादन एवं बोतल मैन्युफैक्चरिंग करती है।

उन्होंने कहा कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड रामगढ़ जिला के पतरातू में 456 करोड़ रुपए निवेश करने जा रही है। कंपनी द्वारा यहां कार्बोनेटेड साफ्ट ड्रिंक जैसे पेप्सी, सेवेन अप, माउंटेन ड्यू, मिरिंडा, ट्रापिकाना फ्रूट जूस, एक्वाफिना पानी आदि का उत्पादन होगा। इसके साथ ही मिल्क बेस्ड ड्रिंक, वैल्यु एडेड डेयरी प्रोडक्ट एवं ड्रिंक के लिए बोतल का उत्पादन किया जाएगा। साथ ही कम्पनी द्वारा 4 मेगावाट सोलर पावर एनर्जी जनरेट कर आस-पास क्षेत्र में विद्युत प्रकाश के लिए पावर सप्लाई करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड द्वारा शुरुआती चरण में 600 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी।

मौके पर उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के सचिव जितेंद्र सिंह एवं वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के अध्यक्ष रविकांत जयपुरिया द्वारा मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) हस्ताक्षर की कॉपी आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र सिंह, उद्योग निदेशक भोर सिंह यादव, जीयाडा के एमडी शशि रंजन तथा वरुण बेवरेजेस लिमिटेड की ओर से अध्यक्ष रविकांत जयपुरिया, सचिव देवयाणी कानखोजे, चीफ फाइनेंस ऑफिसर प्रदीप गोयल, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विश्वास अग्रवाल, जनरल मैनेजर ईश सेट्ठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.