HCG कैंसर अस्पताल ने बेहतर तरीक़े से इलाज कर पाई सफलता

Ranchi : HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल ने अपने इलाज करने के तरीक़े को और बेहतर बनाते हुए सफलता हासिल की है। HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल के सलाहकार मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट डॉ सतीश शर्मा की देखरेख में इस इलाज की प्रक्रिया को सफल अंजाम दिया

Advertisement

Ranchi : HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल ने अपने इलाज करने के तरीक़े को और बेहतर बनाते हुए सफलता हासिल की है।
HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल के सलाहकार मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट डॉ सतीश शर्मा की देखरेख में इस इलाज की प्रक्रिया को सफल अंजाम दिया गया।
स्तन कैंसर से पीड़ित महिला काफ़ी परेशान थी। महिला को राँची के HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉ सतीश शर्मा ने पीड़ित महिला का इलाज शुरू कर दिया। शुरुआती इलाज के दौरान डॉ सतीश शर्मा ने पाया कि भारत में मौजूद दवाओं का महिला पर अनुमानित प्रभाव नहीं पड़ रहा है। तत्पश्चात महिला का सटीक उपचार करने के लिए यूरोप से एक दवा मंगाई गई, फिर महिला को उसका डोज दिया गया। डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि उस दवा को देने के बाद महिला मरीज़ में काफ़ी सुधार पाया गया। पूरे देश में यह दूसरा तथा झारखंड का पहला मामला है जहां कैंसर के इलाज के लिए विदेश से दवा मंगाई गई हो। महिला अब सामान्य स्थिति में है और चिकित्सक का कहना है कि कुछ दिनों में ही महिला पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।
पीड़ित महिला एवं उसके परिजनों ने HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल और डॉ सतीश शर्मा को इस बेहतर इलाज के लिए धन्यवाद दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.