भगवान राम की अयोध्या जाएगा मां सीता के मायके जनकपुरधाम से ‘भार’

काठमांडू/अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मां सीता के मायके जनकपुरधाम से ‘भार’ भेजा जाएगा। मिथिला परंपरा के अनुसार इस ‘भार’ को जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर के नेतृत्व में समर्पित किया जाएगा। यह जानकारी जानकी मंदिर के

Advertisement

काठमांडू/अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मां सीता के मायके जनकपुरधाम से ‘भार’ भेजा जाएगा। मिथिला परंपरा के अनुसार इस ‘भार’ को जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर के नेतृत्व में समर्पित किया जाएगा। यह जानकारी जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास ने दी।

उन्होंने ‘भार’ का हिस्सा बनने के लिए जनकपुरधामवासियों का आह्वान किया है। इच्छुक लोग अपना ‘भार’ तीन जनवरी तक जानकी मंदिर में जमा करा सकते हैं। ‘भार’ के रूप में 51 प्रकार की मिठाइयां, दही, मखाना, वस्त्र, आभूषण, चांदी के बर्तन आदि सामग्री अयोध्या भेजी जाएगी।

महंत राम रोशन दास ने बताया कि ‘भार’ पैदला यात्रा लिए 1100 लोगों की समिति का गठन किया गया है। यह यात्रा जानकी मंदिर के प्रमुख महंत राम तपेश्वर दास के नेतृत्व में चार जनवरी को जनकपुरधाम से प्रस्थान करेगी। बीरगंज में रात्रि विश्राम कर पांच जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी। छह जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य आयोजन में इस ‘भार’ को समर्पित किया जाएगा। जानकी मंदिर के महंत को 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागी होने के लिए निमंत्रण मिला है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *