5,273 पीवीटीजी परिवारों को मिली आवास निर्माण की पहली किस्त

Ranchi। पीएम जनमन योजना से झारखंड में अब तक 26,512 पीवीटीजी परिवार का सर्वेक्षण कार्य करा लिया गया है। इनमें 18,739 लाभुकों को पंजीकृत किया गया है और 6,870 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दे दी गयी है। आवास विहीन आदिम जनजाति परिवार को इस

Advertisement

Ranchi। पीएम जनमन योजना से झारखंड में अब तक 26,512 पीवीटीजी परिवार का सर्वेक्षण कार्य करा लिया गया है। इनमें 18,739 लाभुकों को पंजीकृत किया गया है और 6,870 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दे दी गयी है। आवास विहीन आदिम जनजाति परिवार को इस योजना से पक्का आवास देना है। ग्रामीण विकास विभाग स्वीकृत लाभुक को दो लाख रुपये की सहायता राशि आवास निर्माण के लिए दे रहा है।

इसके अतिरिक्त मनरेगा से अकुशल मजदूरी 27000 रुपये और शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये दिए जायेंगे। यह योजना 60:40 के अनुपात में केंद्र सरकार के सहयोग से की जा रही है। पहली किस्त के 30 हजार रुपये आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए दे दिए गये हैं। 5,273 लाभुकों को पहली किस्त के रूप में राशि आवंटित कर दी गयी है। दूसरी किस्त में लिंटल, तीसरी किस्त ढलाई व चौथी और अंतिम किस्त की राशि आवास पूर्ण होने के बाद दी जायेगी। खूंटी, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा इत्यादि क्षेत्रों में अधिक योजनाएं स्वीकृत की गयी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.