कांग्रेस के नाराज विधायक तैयार कर रहे रणनीति, मनाने पहुंचे मंत्री बसंत सोरेन

Ranchi। कांग्रेस के नाराज विधायक बिरसा चौक स्थित होटल रासो में शनिवार को आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इनमें विधायक दीपिका सिंह पांडेय, अंबा प्रसाद, डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण बारा, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह

Advertisement

Ranchi। कांग्रेस के नाराज विधायक बिरसा चौक स्थित होटल रासो में शनिवार को आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इनमें विधायक दीपिका सिंह पांडेय, अंबा प्रसाद, डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, भूषण बारा, उमाशंकर अकेला, सोना राम सिंकू, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह सहित अन्य शामिल हैं। इस बीच मंत्री बसंत सोरेन नाराज विधायकों को मनाने पहुंचे हैं।

विधायक सोना राम सिंकू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश प्रभारी के साथ हुई बैठक में कोई हल नहीं निकला। हल तो निकालना पड़ेगा। यदि हाईकमान चाहेगा तो वह कुछ भी संभव है। पहले भी चारों मंत्रियों को हटाने की बात चल रही थी। नए चेहरे को लेकर बात हुई थी लेकिन अचानक से 16 फरवरी को पुराने लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सारी बातें हम लोग मीडिया के सामने पहले ही रख चुके हैं। हमारे सभी साथी इकट्ठा हुए हैं। हम लोग एक साथ बाहर जायेंगे। पहले दिल्ली उसके बाद कहीं और जाने की तैयारी है।

विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि हम सभी बैठकर मंथन कर रहे हैं। अपनी भावना से पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। आलाकमान का 16 फरवरी को निर्देश था कि हम सभी शपथ ग्रहण समारोह में जाए। हम सभी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया। अब हमारी बातों को भी हाईकमान को सुनना होगा। हर घर में अभिभावक होते हैं और बच्चे अपनी भावनाओं से अभिभावक को अवगत कराते हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 17 विधायकों में 12 विधायक नाराज हैं। उनकी नाराजगी की वजह कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को रिपीट किये जाने को लेकर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.