हार्स ट्रेडिंग मामले में गृह विभाग के अपर सचिव को नोटिस जारी

Ranchi। हार्स ट्रेडिंग मामले में रांची के जगन्नाथपुर थाने में दर्ज मामले में अनुसंधानकर्ता की ओर से साक्ष्य की कमी बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत में दाखिल किए जाने के मामले में गृह विभाग के अपर सचिव अविनाश

Advertisement

Ranchi। हार्स ट्रेडिंग मामले में रांची के जगन्नाथपुर थाने में दर्ज मामले में अनुसंधानकर्ता की ओर से साक्ष्य की कमी बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत में दाखिल किए जाने के मामले में गृह विभाग के अपर सचिव अविनाश चंद्र ठाकुर को शनिवार को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अपर सचिव को 16 मार्च को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया है।

राज्यसभा चुनाव-2016 में हुए हार्स ट्रेडिंग मामले में अनुसंधानकर्ता ने जनवरी 2024 में क्लोजर रिपोर्ट दायर करते हुए इस केस को बंद करने का आग्रह एसीबी कोर्ट से किया है। इसके आलोक में अदालत ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 मार्च, 2018 को जगन्नाथपुर थाने में विशेष शाखा के तत्कालीन एडीजी सह वर्तमान सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। इनपर वर्ष 2016 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में कांग्रेस की विधायक निर्मला देवी को पैसे का लालच देने का आरोप लगा था।

निर्वाचन आयोग ने झारखंड विकास मोर्चा की शिकायत पर इसकी जांच कराई थी। आयोग ने प्रथम दृष्ट्या आरोप को सही पाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। बाद में 14 फरवरी, 2020 को तत्कालीन हेमंत सरकार ने एडीजी अनुराग गुप्ता को निलंबित कर दिया था। गुप्ता तब सीआईडी के एडीजी थे। उनके खिलाफ राज्यसभा चुनाव 2016 में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव की तत्कालीन विधायक निर्मला देवी को पैसे का लालच देने और उनके पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को धमकाने का आरोप था। साथ ही पांच करोड़ रुपये देने की पेशकश भी की गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.