चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल के कई मंत्री 19 फरवरी को विभागों में देंगे योगदान

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल के कई मंत्री सोमवार को अपने-अपने विभागों में योगदान देंगे। इनमें कुछ नये चेहरे भी जो पहली बार मंत्री बने हैं और झारखंड मंत्रालय में आकर कामकाज प्रारंभ करेंगे। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भी

Advertisement

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल के कई मंत्री सोमवार को अपने-अपने विभागों में योगदान देंगे। इनमें कुछ नये चेहरे भी जो पहली बार मंत्री बने हैं और झारखंड मंत्रालय में आकर कामकाज प्रारंभ करेंगे।

इस बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भी मंत्री बने हैं। चम्पाई सरकार ने उन्हें पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग व जलसंसाधन विभाग का मंत्री बनाया है। ऐसे में कार्यालय कक्ष आवंटन में भवन मंत्री बसंत सोरेन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कल्याण मंत्री दीपक बिरूआ को भी प्रोजेक्ट भवन के निचले तल्ले में पूर्व सरकार में चम्पाई सोरेन को आवंटित कार्यालय आवंटित किया जाना है।

रामेश्वर उरांव हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री थे। इसलिए उन्हें पहले से ही प्रोजेक्ट भवन में कार्यालय मिला हुआ था। संभावना है कि भवन निर्माण विभाग वहीं कक्ष आवंटन करे। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पूर्व की सरकार में नेपाल हाउस कार्यालय में कक्ष आवंटित था। भवन निर्माण विभाग उन्हें वहीं कक्ष आवंटित करने की दिशा में काम कर रहा है। बेबी देवी को प्रोजेक्ट भवन स्थित महिला बाल विकास विभाग में आवंटित पूर्व मंत्री जोबा मांझी का कक्ष आवंटित किया जा सकता है।

हालांकि, शनिवार को सचिवालय में अवकाश था। इसके बावजूद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने प्रोजेक्ट भवन में और कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेपाल हाउस कार्यालय में योगदान दिया। हफीजुल ने भी खेल विभाग का कामकाज संभाल लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.