अवैध बॉक्साइट लदे दो ट्रक जब्त, दो आरोपितों को भेजा जेल

Lohardaga। जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी एवं सेन्हा थाना पुलिस ने अवैध बॉक्साइट लदा ट्रक संख्या (जेएच 07डी 9427) एवं (जेएच 09बीबी 3400) को पकड़ा।

Advertisement

Lohardaga। जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी एवं सेन्हा थाना पुलिस ने अवैध बॉक्साइट लदा ट्रक संख्या (जेएच 07डी 9427) एवं (जेएच 09बीबी 3400) को पकड़ा। साथ ही थाना क्षेत्र के कलेहेपाट गांव निवासी महमूद अंसारी एवं अजहरुद्दीन अंसारी को वाहन छोड़ने के लिए रिश्वत देने के जुर्म में गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपितों के पास से 37 हजार 640 रुपये नकदी, दो मोबाइल फोन तथा एक बाइक (जेएच 08एच 3055) को जब्त कर लिया। जिला खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद के आवेदन पर सेन्हा थाना कांड संख्या 12/24 धारा 379, 411, 414, आईपीसी एवं खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *