झामुमो ने पांचवें दिन किया उपवास

Ranchi। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) की ओर से रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष पांचवें दिन सोमवार को गुमला जिलाध्यक्ष सह गुमला विधायक भूषण तिर्की की अध्यक्षता में उपवास कार्यक्रम हुआ। मौके पर गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा जिस प्रकार राज्य

Advertisement

Ranchi। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) की ओर से रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष पांचवें दिन सोमवार को गुमला जिलाध्यक्ष सह गुमला विधायक भूषण तिर्की की अध्यक्षता में उपवास कार्यक्रम हुआ।

मौके पर गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा जिस प्रकार राज्य में हमारे हेमंत सोरेन विकास कार्य कर रहे थे। इससे पहले किसी नेता ने झारखंडी हितों को देखते हुए इस तरह के विकास कार्यों को रफ्तार नहीं दी थी। इसी कारण केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे केस में उन्हें फंसा कर राज्य के विकास को बाधित किया है। हम मजबूती से उनके समर्थन में डटे रहेंगे। गांव-गांव पंचायत स्तर पर भी न्याय यात्रा के माध्यम से सभी कार्यकर्ता उनके समर्थन मे निकल रहें हैं।

रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि पूरे राज्य में हेमंत सोरेन पर हो रहे अन्याय के खिलाफ़ पंचायत स्तर पर न्याय यात्रा निकाले जा रहे हैं। रांची में भी इसी के तहत उपवास कार्यक्रम का आज पांचवां दिन है और इस तानाशाह सरकार को आनेवाले दिनों मे जनता का जवाब मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *