ईसीएल में कोल इंडिया इंटर कंपनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Asansol : सोमवार को संक्तोरिया स्थित ईसीएल के झालबगान स्टेडियम में कोल इंडिया इंटर कंपनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। बता दें कि इसमें मेजबान ईसीएल और एससीसीएल सहित कोल इंडिया लिमिटेड व उसकी अनुषंगी कंपनी भाग ले रहीं हैं। टूर्नामेंट

Advertisement

Asansol :  सोमवार को संक्तोरिया स्थित ईसीएल के झालबगान स्टेडियम में कोल इंडिया इंटर कंपनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। बता दें कि इसमें मेजबान ईसीएल और एससीसीएल सहित कोल इंडिया लिमिटेड व उसकी अनुषंगी कंपनी भाग ले रहीं हैं। टूर्नामेंट के मैचों का आयोजन संक्तोरिया के झालबगान स्टेडियम एवं मुगमा क्षेत्र के प्रभात स्टेडियम मे किया जा रहा हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वाईं द्वारा निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्रि रॉय की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के पहले दिन सीआईएल एवं ईसीएल कि बीच मे मैच खेला गया, जिसमें ईसीएल की टीम ने जीत दर्ज़ की व दूसरे मैच में एमसीएल ने डबल्यूसीएल को सुपर ओवर में हराया। कर्मचारी कल्याण ईसीएल और कोल इंडिया लिमिटेड के लिए प्राथमिकता है। बताते चलें कि कोल इंडिया देश की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है और देश में ऊर्जा स्रोत की आपूर्ति के अलावा अपने कर्मचारियों के बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है।

टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच 24 फरवरी को खेला जाएगा व इसके उपरांत विजेता टीम व प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष (कल्याण एवं सीएसआर) एस के सिन्हा व ईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाअध्यक्ष, सोदपुर एरिया के महाप्रबंधक अमितांजन नंदी, विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *