शराब के पैसे नहीं देने पर अमित की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में अमित कुमार हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शराब के पैसे को लेकर विवाद में हत्या के आरोपी सूरज उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज उर्फ भूरा को किया गिरफ्तार
Advertisement

Bokaro: झारखंड के बोकारो में अमित कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। माराफारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज कुमार उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद अमित की हत्या की गई थी। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

खाली जगह पर मिला था अमित का शव

घटना 17-18 अक्टूबर की रात की है। बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी के डोमपाड़ा के नीचे स्थित एक खाली जगह से युवक का शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान झोपड़ी कॉलोनी निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, इस मामले में माराफारी थाना में कांड संख्या 85/2026 दर्ज कर जांच की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम ने अलग-अलग पहलुओं पर छानबीन की।

Also Read: किस्त का विवाद बना खूनी वजह, मायके में नवविवाहिता के पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला- PRATAH NEWZ

शराब के पैसे को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, सूरज कुमार उर्फ भूरा ने अमित कुमार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के बाद अमित की हत्या कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक गमछा, चप्पल और कुछ अन्य सामान मिले। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान की पहचान आरोपी और उसके परिजनों ने की। इन साक्ष्यों के साथ तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक, सूरज कुमार उर्फ भूरा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ माराफारी थाना में वर्ष 2019 में कांड संख्या 73/2019 और वर्ष 2022 में कांड संख्या 97/2022 दर्ज किए गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच में शराब के पैसे को लेकर हुआ विवाद हत्या की मुख्य वजह के रूप में सामने आया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *