Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की । इस मौके पर राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनज़र प्रासंगिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मौजूद थे।
Author: admin
Ranchi: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार को सुबह भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2082 के अवसर पर भगवान भास्कर को दीप अर्पण एवं भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसिद्ध गायिका श्रुति देशमुख एवं मंडली द्वारा भगवान शिव, गणेश, मां दुर्गा एवं प्रभु श्रीराम को समर्पित दो घंटे का भजन प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। भजन मंडली में उत्तम देशमुख, कविता ओझा, उदय देशमुख एवं अभ्यंकर साहू शामिल थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के…
Ranchi : कांके थाना परिसर रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।अध्यक्षता बीडीओ विजय कुमार ने की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए। समाज के प्रबुद्धजन लोगों ने कहा एक दूसरे के साथ सहयोग और उत्साह के साथ सरहुल, ईद और श्री रामनवमी को मनाने का निर्णय लिया। सभी ने कहा कि कांके में हमेशा से सौहार्द और प्रेम के साथ पर्व त्यौहार मनाया जाता रहा है। विगत दिनों श्री महावीर मंडल कांके के अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर की हत्या पर शोक व्यक्त किया तथा इस घटना की निंदा की।…
Ranchi : सरना समिति कांके क्षेत्र के तत्वावधान में कांके सरना मैदान में 46वां झारखंड स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो व महासचिव बिनोद सांगा ने बताया कि रविवार को सरना मैदान कांके में देर रात सरहुल पूर्व संध्या रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश कुमार बैठा करेंगे, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी अनुराग गुप्ता होंगे। रंगारंग कार्यक्रम से पूर्व सेमरटोली मौजा के पहान महादेव पहान द्वारा पारंपरिक रुप से सरना मैदान में पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके बाद स्थानीय कलाकार पवन, नितेश कच्छप, मोजिबुल खान, चिंता देवी, अनिता बाड़ा, राजू,…
East Champaran : बिहार में पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत भारत-नेपाल सीमा के सीमावर्ती शहर रक्सौल में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फर्जी मार्केटिंग कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान करीब 400 नाबालिग और बालिग युवकों को रेस्क्यू किया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार और एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दीपक कृष्णा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एसएसबी व महिला पुलिस बल के जवानो ने इन फर्जी कंपनियों का जालसाजी नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इन कंपनियों में बिन मेकर…
Ranchi : नवरात्र शक्ति उपासना का एक महत्वपूर्ण पर्व है। नवरात्र एवं श्रीराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर झारखंड में मांस, मछली और शराब की बिक्री बंद करने की मांग उठी है। अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने शनिवार को झारखंड सरकार से इस संबंध में आग्रह किया। स्वामी दिव्यानंद ने कहा कि राज्य की कुल जनसंख्या लगभग साढ़े तीन करोड़ से भी ज्यादा है, जिसमें लगभग सत्तर प्रतिशत हिन्दू हैं, उन्हाेंने सरकार से आग्रह किया है कि हिंदुओं की भवनाओं का ख्याल रखते हुए, मात्र नवरात्र के कालखंड में मांस, मछली एवं शराब…
Ranchi : शहर के एक निजी होटल में दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में स्थित देश की जानी-मानी संस्था जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा झारखंड प्रदेश के शिक्षाविदों के सम्मान में शिक्षाविद् सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान झारखंड प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए एक सौ सत्तर से अधिक शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह समारोह शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षाविदों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रयासों को पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी…
New Delhi : राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. बिना ई-केवाईसी के राशन कार्ड निरस्त हो सकता है जिससे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. पहले ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 कर दिया गया है।
Sukma : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि सुकमा -दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलपार इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो जवान घायल हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश और…
Burma : म्यामांर में शुक्रवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 700 के करीब तक जा पहुंची है। अब तक 694 लोगों के मरने की पुष्टि म्यांमार शासन कर दी है। हर तरफ लाशें बिखरीं पड़ी हैं। अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण के मुताबिक यह भूकंप दस किलो मीटर की गहराई पर था। भूकंप का केन्द्र मांडले शहर से लगभग 17.2 किलो मीटर दूर बताया गया है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक म्यांमार में अभी तक 694 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी हैै। लगातार मलबे को हटाया जा रहा है। उधर शनिवार को भी म्यांमार से…

