Author: admin

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी, रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर कई दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास और पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी, 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।…

Read More

Ranchi : पारस हॉस्पिटल धुर्वा में पेट के कैंसर से पीड़ित 51 वर्षीय महिला का सफल इलाज किया गया है। पेट में कैंसर के कारण भोजन वाले रास्ते में रुकावट आ गई थी, इस कारण खाने और पीने में भी परेशानी हो रही थी। इसकी वजह से कैंसर की दवाइयों को भी देने में भी दिक्कत आ रही थी। वो महिला मरीज ऑपरेशन के लिए भी फिट नहीं थी। पारस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के निदेशक बिग्रेडियर डॉ आलोक चंद्रा ने इस मरीज को नयी तकनीक से इलाज किया। इंडोस्कोपी के माध्यम से पेट में रूकावट वाले स्थान के उपर…

Read More

New Delhi : दिल्ली के 40 स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पश्चिम विहार स्थित GD गोयनका और आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल भी शामिल है। स्कूलों को ईमेल के जरिये धमकी दी गयी है। स्कूल प्रशासन ने धमकी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया है। मामले की सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम स्कूल पहुंच तलाशी ले रही है। हालांकि किसी भी स्कूल से अब तक बम नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी…

Read More

Ranchi : षष्ठम झारखंड विधानसभा का प्रथम सत्र सोमवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। सबसे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने शपथ ली। इसके बाद राधाकृष्ण किशोर ने शपथ ली। साथ ही अन्य नवनिर्वाचित विधायक शपथ ले रहे हैं।

Read More

Barkatha : पंचायत भवन चेचकपी के प्रांगण में किसानों के बीच मुखिया रीता देवी की देखरेख में सरकार द्वारा प्रदत उन्नत बीज गेहूं ,मक्का,चना, सरसों व मसूर किसानों को वितरण किया गया ।वहीं रीता देवी ने कहा कि यह सरकार की बहुत अच्छी योजना है ।किसानों की सुविधा के लिए नि:शुल्क बीज दिया जा रहा है। आप लोग बेहतर रूप से बीज को खेत में लगायें। यह बीज बहुत अच्छी बीज है और अच्छा पैदावार भी होगा। बीज रोपन के बाद देखरेख करने की जरूरत है । आगे इसी तरह आप लोग को बीच जो भी सरकार द्वारा हमारे पंचायत…

Read More

Barkatha : सीबीएसई पैटर्न पर आधारित विद्यालय पीएम इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज कपका के बच्चों ने शनिवार को रांची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान एवं मछली घर का भ्रमण किया। इस दौरान उद्यान में बच्चों ने विभिन्न जानवरों, पक्षियों एवं औषधीय पेड़-पौधों की जानकारी शिक्षकों से प्राप्त की। संस्था के निदेशक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि बच्चों को प्रत्येक वर्ष विद्यालय द्वारा शैक्षिक भ्रमण कराया जाता है ताकि बच्चों का मानसिक एवं व्यवहारिक विकास निरंतर होता रहे। वहीं बच्चों को पंछियों की विशेषताएं विस्तार से बताई गई। वहीं उद्यान में रखे विभिन्न जानवरों जैसे बाघ, शेर ,चिता, भालू, हिरण, हाथी…

Read More

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा राँची परिसर में राँची सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स के तत्वावधान में रविवार को दो दिवसीय (समापन) इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17) के द्वितीय दिवस के मैच सम्पन्न हुए। विदित हो कि इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-17) में राँची सी०बी०एस०ई० स्कूलों की कुल 19 टीमें भाग ले रही हैं। खेल का प्रथम मैच लोयला कॉनवेट स्कूल, राँची एवं टेडर हार्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, राँची के बीच हुआ। जिसमें टेडर हार्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, राँची (3-0) विजेता रहा। खेल का द्वितीय मैच जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली एवं ऑक्सब्रिज स्कूल, मांडर के बीच हुआ। जिसमें ऑक्सब्रिज स्कूल,…

Read More

Asansol : टीबी मुक्त भारत सुनिश्चित करने के लिए 7 दिसंबर, 2024 से ईसीएल में टीबी उन्मूलन पर 100 दिनों का गहन अभियान शुरू किया गया। ईसीएल मुख्यालय के तकनीकी भवन के भूतल में ईसीएल मुख्यालय के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा टीबी उन्मूलन प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार डिजिटल प्रतिज्ञा के साथ-साथ ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा उस दिन टीबी उन्मूलन प्रतिज्ञा भी ली गई।

Read More

Washington : दुनिया के सबसे पुराने जंगली पक्षी ने लगभग 74 साल की उम्र में फिर से अंडा दिया है। यह पक्षी लेसन अल्बाट्रॉस प्रजाति का है और इसका नाम विज्डम है। यह अद्वितीय घटना अमेरिका की मछली और वन्यजीव सेवा ने प्रशांत महासागर में मिडवे एटोल राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य में दर्ज की है। इस दौरान विज्डम को अपने नए साथी के साथ अंडे की देखभाल करते हुए देखा गया। लेसन अल्बाट्रॉस प्रजाति के पक्षी आमतौर पर केवल 12 से 40 साल तक जीवित रहते हैं, लेकिन विज्डम ने अपनी उम्र के साथ इस सीमा को पीछे छोड़ दिया है।…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त एवं विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचीं पोषण सखी दीदियों ने मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विगत कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा पोषण सखी के पुनर्बहाल के निर्णय पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति पोषण सखी दीदियों ने आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। मौके पर मुख्यमंत्री सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पोषण सखी दीदियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आपके हक-अधिकार को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। आप सभी पोषण सखी…

Read More