Author: admin

Ranchi: बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यपालक निदेशक एम कार्तिकेयन शुक्रवार को रांची पहुंचे। इस अवसर का लाभ उठाते हुए बीओआई रांची अंचल ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी अभियान के तहत सामाजिक दायित्व की प्रतिबद्धता एवं आदिवासी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लोहरदगा जिले के विभिन्न ग्रामवासियों को 100 मांदर, 75 नगाड़ा तथा 50 सोलर लैंपों का वितरण किया। गौरतलब है कि उक्त वाद्ययंत्र आदिवासी संस्कृति की धरोहर है तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शुभ अवसरों पर प्रयोग में लाये जाते हैं। इसे भी पढ़ें : Airtel ने भी टैरिफ बढ़ाया, तीन जुलाई से लागू होंगी नई दरें कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

Read More

Ranchi। हाई कोर्ट से बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को राहत मिली। हाई कोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इसके पूर्व 13 जून को सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की बहस पूरी हो गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसे भी पढ़ें : Airtel ने भी टैरिफ बढ़ाया, तीन जुलाई से लागू होंगी नई दरें ईडी के वकील एसवी राजू ने सुनवाई के दौरान कहा था कि हेमंत…

Read More

New Delhi। निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सर्विस प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने मोबाइल सेवाओं की टैरिफ दरों में इजाफा करने का ऐलान किया है। रिलायंस जियो के बाद एयरटेल भी अपने मोबाइल टैरिफ में 10 से 21 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी। नई दरें 3 जुलाई से लागू होंगी। इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 13 तीर्थयात्रियों की मौत भारती एयरटेल ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि वह 3 जुलाई, 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी। कंपनी ने कहा कि असीमित ‘वॉयस प्लान’ की दरों में लगभग 11 फीसदी की बढ़ोतरी…

Read More

Haveri। कर्नाटक के हावेरी जिले में आज सुबह हुए सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 13 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। स्थानीय पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि हादसाग्रस्त बस के चालक को नींद आ गई थी। इसे भी पढ़ें : T-20 विश्व कप: फाइनल में पहुंचा भारत पुलिस के अनुसार, ब्यादगी तालुक में गुंडेनहल्ली क्रॉसिंग में तड़के तीर्थयात्रियों को गंतव्य मार्ग पर ले जा रही मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा गई। सभी पीड़ित शिवमोगा के हैं। सभी देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद बेलगावी जिले के सवादट्टी से…

Read More

Providence। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को कप्तान जोस बटलर और फिलिप साल्ट ने मनचाही शुरुआत दी और आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना शुरु कर दिया, खासकर बटलर आक्रामक अंदाज में थे, बटलर ने अर्शदीप की धीमी गेंदों को भी पकड़ा और तीन चौके लगाए। इंग्लैंड के 8 से अधिक के शानदार…

Read More

New Delhi। टोक्यो में अपने रजत पदक के अलावा एक और ओलंपिक पदक जीतने को उत्सुक भारोत्तोलक मीराबाई चानू पिछले साल हांग्जो एशियाई खेलों में अपने दिल तोड़ने वाले अनुभव की पुनरावृत्ति से बचने के लिए सावधानी बरत रही हैं। पेरिस 2024 के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई के लिए, पिछले एशियाई खेलों में, जहां उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान अपने दाहिने कूल्हे को घायल कर लिया था और कुल स्कोर दर्ज नहीं कर सकी थीं, सीखने का अनुभव था। मीराबाई ने गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा आयोजित एक बातचीत के दौरान कहा, “मैं अपने प्रशिक्षण…

Read More

Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के सिकिदिरी मंडल अंतर्गत नवागढ़ पंचायत में भाजपा की ओर से आयोजित एक वृक्ष मां के नाम के तहत पौधारोपण सह बूथ कार्यकर्ता सम्मान, अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। मरांडी ने कहा प्रकृति हमारी मां है जो समस्त पृथ्वी वासियों की रक्षा करती है। प्रकृति की शोभा पेड़ पौधे, वृक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाकर हम प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित करें, तभी प्रकृति हमारे जीवन की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने स्थापना काल से केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि रचनात्मक कार्यक्रम के साथ भी जनता की…

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन (हर घर जल) ग्रामीण के अंतर्गत छोटी-बड़ी जितनी भी योजनाएं ली गई हैं, उन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अवश्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वैसे सभी घर जहां नल से जल पहुंचाया गया है, समीक्षा करें कि योजना के तहत लगाए गए नलों में जल की उपलब्धता है या नहीं। जल जीवन मिशन के तहत आच्छादित सभी घरों में…

Read More

Ranchi : मुद्रा एक्सचेंज की सुविधा के ठोस प्रयास में भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आॅफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक एवं बैंक आॅफ इंडिया ने आरबीआई पटना के सहयोग से रांची में विभिन्न जगहों पर नोट और सिक्का विनिमय मेलों का आयोजन किया। एक्सचेंज मेले का उद्घाटन आरबीआई के प्रबंधक अजय कुमार पटेल ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि कटे-फटे और गंदे नोटों को बदलने की सुविधा सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध है और जनता को इस तरह की पहल का लाभ उठाने और अपने पुराने या गंदे नोटों को नये नोटों से बदलने के लिए जागरूक…

Read More

New Delhi : इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कम करने के लिए भारत सरकार यूरोपियन यूनियन (EU) की तरह एक नया कानून लागू करने की तैयारी कर रही है। Reports की मानें तो, इस नियम के अनुसार अब देश में एक तरह की डिवाइस के लिए एक ही तरह के चार्जर का इस्तेमाल होगा। Media रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 में भारत में बिकने वाले सभी Mobile और Taiblets में एक Common Charger का इस्तेमाल होगा जो कि USB TYPE-C होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ये कानून जून 2025 से लागू होगा। रिपोर्टस की मानें तो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी…

Read More