New Delhi : चुनाव आयोग कल (शनिवार) यहां देश में होने वाले आम चुनाव की घोषणा करेगा। आयोग इसके साथ ही राज्य विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगी। आयोग ने इस संबंध में प्रेसवार्ता आयोजित की है। कल दोपहर विज्ञान सभा में आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इसके अलावा आयोग आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम के कार्यक्रम की भी घोषणा करेगा। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि आयोग जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। उल्लेखनीय है…
Author: admin
Lucknow। देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद शुक्रवार को पहला जुमे की नमाज आज होनी है। इसको लेकर जिला व पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में हैं। सीएए को लेकर प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए खुराफातियों और लोगों भड़काने जैसे संभावना को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा को नजरबंद कर लिया है। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा सीएए को लेकर पहले भी प्रदर्शन और विरोध कर चुकी है। उन्होंने सीएए लागू होने के बाद…
Kolkata। गिरने से गंभीर रूप से घायल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। उनके माथे पर कट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ है। गुरुवार रात एसएसकेएम अस्पताल में उनका इलाज हुआ। इसके बाद वह घर लौट आईं। आज वह फिर अस्पताल जाएंगी, जहां चिकित्सक दोबारा देखेंगे। उन्हें कैसे चोट लगी, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। एसएसकेएम के निदेशक मनिमॉय बनर्जी का कहना है कि मुख्यमंत्री के माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगा है। पीछे से धक्का लगने के कारण गिरीं मुख्यमंत्री को शाम करीब साढ़े…
Gaza। इजराइल-हमास युद्ध की लपटें दिन गुजरने के साथ और ऊंची हो गई हैं। मानवीय सहायता की प्रतीक्षा कर रहे लोगों पर हमले के बाद उत्तरी गाजा शहर में कम से कम 20 फिलिस्तीनी मारे गए और 150 से अधिक घायल हो गए। अल जजीरा समाचार चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले को “एक नया, पूर्व नियोजित नरसंहार” कहा है। अमेरिकी सीनेटर चक शूमर ने “चरमपंथी” सरकार और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को “शांति में बाधा” बताते हुए इजराइल में नए चुनाव का आह्वान किया है। रिपोर्ट के अनुसार सात अक्टूबर से गाजा…
Hobart। पूर्व टेस्ट विकेटकीपर मैथ्यू वेड तस्मानिया के लिए शेफील्ड शील्ड फाइनल खेलने के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। 36 वर्षीय वेड ने घोषणा की है कि पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाला खिताबी निर्णायक मैच उनका 166वां और अंतिम प्रथम श्रेणी मैच होगा। वेड ने शेफ़ील्ड शील्ड फाइनल के लिए उपलब्ध होने के लिए आईपीएल में अपने आगमन में देरी करने का विकल्प चुना। वह सफेद गेंद वाला क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और जून में उनके टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा होने की संभावना है। होबार्ट…
Ranchi। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पत्रकार किसी को भी न्यूज का स्रोत बताने को बाध्य नहीं होते। फिर भी रांची पुलिस हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के लोगों के विरुद्ध दर्ज कराये गये फर्जी एवं बिना सिर के एक मुकदमे के मामले में पत्रकारों के ऊपर दबाव डालकर उनके सूत्र जानना चाहती है। मरांडी ने कहा कि ईडी झारखंड में पिछले करीब दो सालों से झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में चल रहे भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए कार्रवाई कर रही है,…
Tandwa। एनटीपीसी नॉर्थ करंपुरा द्वारा आयोजित ईआरएसएम ईआर – II बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री श्वप्नेंदु कुमार पंडा, एचओपी नॉर्थ करंपुरा ने किया। इस आयोजन में क्षेत्र से पांच प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें बोंगाइगांव, दर्लिपल्ली, तालचेर थर्मल, और तालचेर कानिहा और नॉर्थ करणपुरा। उद्घाटन समारोह में उच्च गणमान्यता वाले व्यक्तियों की उपस्थिति थी जिसमें श्री वी. एस दुबे, जीएम (प्रोजेक्ट्स); श्री रवींद्र शर्मा, जीएम (एफएम); श्री अनिल कुमार चावला (एजीएम एचआर); श्री राजीव वर्मा, एजीएम (आईटी); श्री एके अग्रवाल, एजीएम (टीएडी); खेल परिषद से वरिष्ठ अधिकारी, एन के ई डबल्यू ए, एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन आदि शामिल थे।…
Gujrat। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) कंपनियों में से एक, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने गुजरात में 126 मेगावाट विंड पावर क्षमता का संचालन किया है। इसके साथ ही 300 मेगावाट का प्रोजेक्ट पूरा हो गया है, जिसमें से 174 मेगावाट पहले ही चालू हो चुका है। यह 300 मेगावाट विंड एनर्जी प्रोजेक्ट लगभग 1,091 मिलियन इलेक्ट्रिसिटी यूनिट का उत्पादन करेगा, जिससे सालाना लगभग 8 लाख टन सीओटू एमिशन रोका जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के चालू होने के साथ, एजीईएल भारत का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो, जिसमें 9,604 मेगावाट का संचालन करते…
The Hague। डच पेशेवर फुटबॉलर क्विंसी प्रोम्स, जो मादक पदार्थों की तस्करी और अपने चचेरे भाई को चाकू मारने के दोषी थे, को डच अधिकारियों के अनुरोध पर दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया, डच लोक अभियोजक ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। प्रेस बयान के अनुसार, गिरफ्तारी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नीदरलैंड के अधिकारियों के बीच रचनात्मक सहयोग का परिणाम थी। यह गिरफ्तारी नीदरलैंड द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर की गई थी। नीदरलैंड अब प्रोम्स के प्रत्यर्पण का अनुरोध करेगा। रेड नोटिस दुनिया भर में कानून प्रवर्तन से प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इसी तरह की कानूनी कार्रवाई…
Nepal। फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के आक्रमण में मारे गए नेपाली नागरिकों के परिवारों को इजराइल सरकार आजीवन आर्थिक सहयोग देगी। नेपाल में इजराइल के राजदूत हनान गोडर ने विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ से मुलाकात कर सरकार के फैसले की जानकारी दी। गोडर ने विदेश मंत्री को बताया है कि सहायता की पहली किस्त पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करा दी गई है। हमास के इजराइल पर हमले में करीब 10 नेपाली नागरिक मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे। मगर कंचनपुर जिले के एक छात्र विपीन जोशी की अब तक कोई खबर नहीं मिल पाई…

