Author: admin

Ranchi। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास का बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने पगड़ी बांधकर किशुन कुमार दास का उनके पद का दायित्व सौंपा। अमर बावरी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का विशाल जन समूह झारखंड प्रदेश में है और सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड प्रदेश में अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा हर संभव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में सामाजिक…

Read More

Chatra। चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुए मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये जबकि एक जवान घायल है। गंभीर अवस्था को देखते हुए जवान को रांची एयरलिफ्ट किया गया है। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर बैरियो जंगल में मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार नक्सल विरोधी अभियान पर निकली पुलिस टीम पर घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने अचानक से फायरिंग कर दी। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह प्रवक्ता एवी होमकर ने इसकी पुष्टि की है।

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे होगा। यह जानकारी बुधवार को राजभवन ने दी है। पांच फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद आठ फरवरी को दिन के 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारी की गयी थी लेकिन अब समय बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने तारीख आगे बढ़ाने के लिए राजभवन से आग्रह किया है। अब यह शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होगा। बताया गया है कि मंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदारों में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, सिमडेगा विधायक भूषण…

Read More

Ranchi। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि बिजली सब्सिडी में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया। मुख्यमंत्री बुधवार को झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के बजटीय प्रावधान और वास्तविक प्राप्ति तथा खर्च की जानकारी ली।…

Read More

Ranchi। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का 18 वीं शादी का सालगिरह बुधवार को है। हेमंत की पत्नी कल्पना ने एक्स के जरिए ट्वीट किया है कि झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त सोरेन ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा। बुधवार को हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे। मैं एक वीर योद्धा…

Read More

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच है। 15 से 20 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यह फिल्म विवादों में भी घिर गई थी। केरल में हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन और उसके बाद उन्हें आईएसआईएस में भर्ती करने जैसे गंभीर विषय के लिए फिल्म को काफी आलोचना भी मिली। इस फिल्म की जितनी आलोचना हुई, उतनी ही दर्शकों से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्म की रिलीज…

Read More

Kolkata: मंगलवार के बाद बुधवार को भी ईडी एक्शन मोड में है। सूत्रों के मुताबिक, रांची के एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले में मुदियाली में योगेश अग्रवाल नाम के कारोबारी के घर पर बुधवार सुबह ईडी , अधिकारियों ने छापा मारा। इस दिन ईडी की टीम कारोबारी के घर के साथ साथ बिधान सारणी स्थित उनके दफ्तर की भी तलाशी ली है। सूत्रों के मुताबिक, अग्रवाल परिवार का रियल एस्टेट, फाइनेंस और मोटर ट्रेनिंग स्कूलों का कारोबार है। मोटर ट्रेनिंग कंपनी का नाम ”लाला भगवानदास मोटर ट्रेनिंग स्कूल” है। इन कंपनियों के निदेशक योगेश अग्रवाल और अनीशा अग्रवाल हैं। प्राप्त जानकारी…

Read More

Ranchi। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की वार्षिक मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी। इस परीक्षा में मैट्रिक में 4,21,678 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 3,44,822 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कुल 7,66,500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जहां मैट्रिक परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को 09:45 में अंदर जाने की अनुमति दी गयी और परीक्षा दोपहर एक बजे समाप्त हुई। इंटर परीक्षार्थियों को दोपहर 1:45 में परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति मिली जबकि परीक्षा पांच बजे समाप्त हुई। परीक्षा के पहले दिन मैट्रिक और इंटर में वोकेशनल कोर्स की परीक्षा हुई। मैट्रिक परीक्षा के…

Read More

Ranchi। झारखंड में एक बार फिर से बदलाव होगा। 11 और 12 फरवरी को राज्य में फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी। 11 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना है। इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 फरवरी को पश्चिमी हिस्से के साथ ही मध्य भाग में भी बारिश की संभावना है, जिसमें खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला जिला शामिल हैं। इन जिलों में 11 और 12 फरवरी को…

Read More

Ramgarh। जिले के सभी योग्य और गरीब लोगों को राशन कार्ड के लाभ से आच्छादित करने के उद्देश्य से उपायुक्त चंदन कुमार द्वारा अयोग्य रूप से राशन कार्ड रखने वालो का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाने एवं उनके विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान एक एवं 11 लोगों को अवैध रूप से राशन कार्ड रखने का दोषी पाया गया, जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध जुर्माना किया गया। दी गई अवधि के उपरांत भी जुर्माना राशि जमा नहीं…

Read More