Ranchi। चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थीं। उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं। अब सबकी निगाहें राजभवन पर है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। घोटाला मामले में जांच के दायरे में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
Author: admin
Ranchi। एडिशनल जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव झारखंड हाई कोर्ट के स्थायी जज होंगे। केंद्र सरकार ने जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को झारखंड हाई कोर्ट के स्थायी जज के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में विधि मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 जनवरी को जस्टिस श्रीवास्तव को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी। कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया था कि वो इस नियुक्ति के लिए उपयुक्त हैं।
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में सिनालोआ राज्य के राजमार्ग 15डी पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे डबल डेकर बस और ट्रैक्टर ट्रेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 16 अन्य घायल हो गए। मेक्सिको न्यूज डेली के अनुसार, यह हादसा राजमार्ग 15डी पर माजातलान और कुलियाकैन के मध्य एलोटा नगर पालिका क्षेत्र के बोस्कोसो के पास हुआ। डबल डेकर बस नॉर्टे डी सिनालोआ कंपनी की है। बस ग्वाडलाजारा के जलिस्को से लॉस मोचिस (सिनालोआ) जा रही थी। दोनों वाहन देखते ही देखते…
Washington। अमेरिका ने एच-1बी विदेश कार्य वीजा का देश में नवीनीकरण करने के एक पायलट कार्यक्रम का औपचारिक रूप से शुरू किया है। इस कदम का हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशवरों को लाभ मिलने की संभावना है। एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं। वीजा नवीनीकरण का यह कार्यक्रम 29 जनवरी को शुरू किया…
London। नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट पर 2-1 की जीत के बाद आर्सेनल मंगलवार रात प्रीमियर लीग स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। पहला हॉफ गोलरहित रहने के बाद आर्सेनल में दूसरे हॉफ में बढ़त बनाई, जब 65वें मिनट में गेब्रियल जीसस ने बेहतरीन गोल किया। मार्टिन ओडेगार्ड ने खराब क्लीयरेंस के बाद 72वें मिनट में जीसस ने बुकायो साका को पास दिया और उन्होंने इसे गोल में बदलकर आर्सेनल को 2-0 की बढ़त दिला दी। अंतिम मिनटों में ताइवो अवोनियी ने गोल कर फ़ॉरेस्ट का खाता खोला और स्कोर 2-1 हो गया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। न्यूकैसल…
Ranchi। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को झारखंड के लोगों से मार्मिक अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खोजकर लाने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान भी किया। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों के डर के मारे पिछले करीब 40 घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं। चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं। यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे…
दोहा। यज़ान अल अरब और निज़ार अल के दो स्टॉपेज टाइम गोल के साथ, जॉर्डन ने सोमवार को 10-सदस्यीय इराक को 3-2 से हराकर एएफसी एशियाई कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इराक बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ नॉकआउट चरण में पहुंचा था, उसने सभी तीन ग्रुप स्टेज मैच जीते, जिसमें चार बार के विजेता जापान पर 2-1 की जीत भी शामिल थी, जबकि जॉर्डन चार सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में से एक के रूप में अंतिम 16 में पहुंचा था। पहले हाफ के इंजुरी टाइम में यज़ान अल नैमत ने सेंटर सर्कल से इराक की रक्षा पंक्ति को…
Ranchi। झारखंड हाई कोर्ट ने पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम सरकार) का कार्यक्रम आब 10 से 15 फरवरी को कराने की अनुमति दे दी है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में दाखिल हनुमंत कथा आयोजन समिति की रिट याचिका को हाई कोर्ट ने स्वीकृत करते हुए पलामू उपयुक्त के द्वारा 10 दिसंबर को कार्यक्रम रद्द करने के दिए गए आदेश को कोर्ट ने निरस्त कर दिया। सोमवार को सुनवाई करते हुए न्यायाधीश आनंदा सेन की कोर्ट ने कहा कि हनुमंत कथा आयोजन समिति बेसिक बुनियादी सुविधाएं यथा श्रद्धालुओं के लिए बैठने की…
Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 7वें संस्करण के दौरान नई दिल्ली के भारत मंडपम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने परीक्षा के तनाव और घबराहट भरे माहौल को दूर करने के साथ ही बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का राज्य के सरकारी स्कूलों में लाइव प्रसारण किया गया, जहां छात्रों ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन को झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन समितियों द्वारा सुना व देखा गया। इसके लिए सभी स्कूलों में लाइव प्रसारण की…
Ranchi। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पूछताछ के लिए 31 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास आने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इससे संबंधित पत्र भेजा गया है। पत्र में 31 जनवरी को पूछताछ के लिए आने को लेकर समय की जानकारी दी गयी है। इससे पहले सोमवार को ईडी की टीम जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करने के लिए दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची। हेमंत सोरेन के दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके शांति निकेतन…

