तेहरान। पूर्वी ईरान के बिरजंद विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित हाइड्रोकार्बन रिफाइनरी में रविवार को लगी आग के बाद हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया है। आग की लपटों ने रिफाइनरी के सभी 18 भंडारण इकाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। आग अभी बुझ नहीं सकी है। यह विशेष क्षेत्र दक्षिण खुरासान प्रांत में है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार यह छोटी रिफाइनरी है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन भी अभी तक नहीं किया गया है। गवर्नर अली फजेली ने कहा है कि आग रिफाइनरी के सभी…
Author: दिनेश ओरांव
वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इजराइल और हमास के बीच गाजा में छिड़े युद्ध पर गंभीर टिप्पणी की है। इसमें कहा गया है कि गाजा में महामारी फैलने की आशंका है। साथ ही मिस्र पर बड़े पैमाने पर विस्थापन का दबाव बढ़ेगा। अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कल चेतावनी दी थी कि मिस्र के साथ गाजा की सीमा के पास दबाव बढ़ रहा है। इस सीमा पर हजारों फिलिस्तीनी एकत्र हैं। यह लोग इजराइल के सैन्य अभियान से घबराकर भागे हैं। इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) सुबह 10ः30 बजे युवाओं को सशक्त और महत्वपूर्ण नया मंच प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत@2047: युवाओं की आवाज (विकसित भारत 2047 वॉयस ऑफ यूथ)’ लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम यह विवरण भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी का नजरिया युवाओं को देश की राष्ट्रीय योजनाओं की प्राथमिकताओं और लक्ष्यों के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल करना है। यह मंच इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और देशभर के राजभवनों में आयोजित…
उत्तरप्रदेश : बरेली में शनिवार रात एक कार में आग लगने से आठ लोगों की जल कर मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसा बरेली में नैनीताल हाईवे पर हुआ। बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले ने कहा हाईवे पर जा रही कार ट्रक से टकराने से आग लग गई। कार सेंट्रली लॉक्ड थी। इस वजह से इसमें बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझा कर कार से शवों को बाहर निकाला। एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले ने बताया कि कार भोजीपुरा के नजदीक ट्रक से टकराई थी।…
बेगूसराय। जमीन विवाद पर अंकुश लगाने एवं भू-माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए जमीन के जमाबंदी से आधार और मोबाइल को लिंक करने का काम तेजी से चल रहा है। सभी राजस्व कर्मचारी प्रत्येक दिन कैंप लगाकर आधार और मोबाइल नंबर लिंक कर रहे हैं। लेकिन प्रचार-प्रसार के बाद भी लोग इसके लिए प्रेरित नहीं हो रहे हैं। जिले में 12 लाख 39 हजार 542 जमाबंदी में से अब तक करीब एक लाख लोगों का आधार और मोबाइल नंबर लिंक कर दिया गया है, जो कि 7.95 प्रतिशत है। जमाबंदी से आधार लिंक करने में डंडारी प्रखंड 12 प्रतिशत लिकिंग…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) सुबह साढ़े नौ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक पर वैश्विक नेतृत्व मंच इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पीआईबी ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। इन्फिनिटी फोरम का दूसरा संस्करण वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के पूर्ववर्ती कार्यक्रम का हिस्सा है। इसका आयोजन केंद्र सरकार के तत्वावधान में आईएफएससी और गिफ्ट सिटी संयुक्त रूप से कर रहे हैं। यह फोरम ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां दुनियाभर से प्रगतिशील विचार, गंभीर समस्याएं, नवीन प्रौद्योगिकियों की तलाश की जाती है। गिफ्ट सिटी में आयोजित होने वाला यह…
रांची/गोड्डा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान में हमारी सरकार जो योजनाएं बना रही है वे योजनाएं आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुए आवेदनों के आकलन के बाद ही तैयार की जाती है। झारखंड की जड़ कैसे मजबूत हो, इस पर हमारी सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका फल मिल सके। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोड्डा जिले के मुंदर कोठी स्टेडियम में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार गांव-पंचायत पहुंच कर…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार का पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से आईटी के छापेमारी में बरामद लगभग तीन सौ करोड़ नकद राशि कांग्रेस के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हैं। उन्होंने कहा कि इसके तार छत्तीसगढ़,झारखंड से जुड़े हैं। ये पैसा गरीबों की गाढ़ी कमाई का, शराब घोटाले का है, जिसके संकलन कर्ता भी झारखंड के हैं। ये पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए रखे गए थे,…
रांची : गौरव शर्मा नामक मरीज़ जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। वह पिछले 1 साल से ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। विगत 7-8 साल से गौरव को फर्श पर बैठने में भी काफ़ी दर्द महसूस होता था। पिछले एक साल से गौरव लाचारी की हालत में बिस्तर पर ही आराम कर रहे थे, लेकिन इस दरम्यान भी उनके दोनों निचले अंगों में लगातार दर्द हो रहा था। अशहनिय दर्द से परेशान होने पर गौरव को उनके परिजनों ने राँची स्थित पारस अस्पताल लायें। पारस एचईसी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में सीनियर कंसलटेंट डॉ. अंकुर सौरव और कंसल्टैंट…
Ranchi : बैंक ऑफ़ इंडिया जो देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक अग्रणी बैंक है, ने प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रजनीश कर्नाटक के कर-कमलों से प्रधान कार्यालय, मुंबई में निदेशक मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में अपने “नारी शक्ति बचत खाता” उत्पाद का शुभारंभ किया है। यह एक विशेष बचत बैंक उत्पाद है जिसका उद्देश्य स्वतंत्र आय स्रोत की 18 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करना है। इस बचत खाते को विशिष्ट सुविधाओं और विशेषताओं से समृद्ध करके पेश किया गया है, जैसे 100 लाख रुपये तक…
