रांची : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में सरस्वती शिशु मंदिर के जनक कृष्ण चंद्र गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रभात रंजन, शिशु रोग विशेषज्ञ ने कृष्ण चन्द्र गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने बताया कि कृष्ण चन्द्र गांधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे। उन्होंने 1952 में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की थी। इस अवसर पर विद्यालय में सामूहिक देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागी भैया-बहनों को पुरस्कृत किया गया।…
Author: दिनेश ओरांव
रांची। झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर अमृत होरो ने एसएनजी बिल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक अधिकारी को फोनकर 10 लाख रुपये की लेवी (रंगदारी) मांगी है। होरो ने रकम न देने पर कार्रवाई करने की धमकी दी है। इस कंपनी का कार्यक्षेत्र रांची का लापुंग थाना क्षेत्र है। कंपनी के साइट मैनेजर अक्षय कुमार ने इस संबंध में थाने में पीएलएफआई के एरिया कमांडर अमृत होरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर में बेटे और पिता के बीच का रिश्ता, उस रिश्ते में उतार-चढ़ाव और खून-खराबा देखने को मिला। यह एक रोमांचकारी ट्रेलर है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल जैसी दमदार स्टारकास्ट है और यह 1 दिसंबर को रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर और पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है।…
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से दाखिल पूरक चार्जशीट को रिकॉर्ड पर ले लिया है। कोर्ट मुख्य मामले के साथ पूरक चार्जशीट पर सुनवाई करेगा। मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। पूरक चार्जशीट में ईडी ने संयुक्त अरब अमीरात के बिजनेसमैन सीसी थम्पी और ब्रिटेन स्थित व्यवसायी सुमित चड्ढा का नाम शामिल किया है। उनमें से संजय भंडारी कथित तौर पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के करीबी सहयोगी हैं। ईडी के मुताबिक उसने सुमित चड्ढा और उनकी पत्नी को समन…
नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने भारत सरकार की कंपनी रेल विकास निगम (आरवीएनएल) पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 10.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि जुलाई से सितंबर की तिमाही के दौरान कंपनी के बोर्ड में पर्याप्त संख्या में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स नहीं थे। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक एनएसई और बीएसई ने रेगुलेशन 17(1) का पालन नहीं करने के कारण कंपनी पर ये जुर्माना लगाया है। इसके तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने आरवीएनएल पर अलग-अलग 5,42,800 रुपये की पेनाल्टी ठोकी है।…
दोहा/तेल अवीव/वाशिंगटन। गाजा पट्टी के आसमान पर गरज रहे राकेट और मिसाइलों का शोर थमने के साथ आज (शुक्रवार) शाम चार बजे फिलिस्तीन का आतंकी संगठन हमास बंधक बनाए गए नागरिकों के पहले जत्थे को सौंपेगा। पहले जत्थे में 13 लोग होंगे। गाजा पट्टी में चार दिवसीय संघर्ष विराम स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू होगा। कतर की राजधानी दोहा से छपने वाले अखबार कतर ट्रिब्यून ने यह आधिकारिक घोषणा कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. माजिद बिन मोहम्मद अल अंसारी के हवाले से की है। अंसारी ने कल यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कतर की मध्यस्थता से…
न्यूयार्क। भारतीय छात्र आदित्य अदलखा की अमेरिका के ओहायो में 26 वर्षीय गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर भी मारी गई। ड्राइवर साइड खिड़की में कम से कम तीन गोलियों के छेद नजर आ रहे थे। बता दें कि यह घटना नौ नवंबर की है। आदित्य अदलखा यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी मेडिकल स्कूल में मालिक्यूलर एंड डेवलपमेंटल बायोलाजी में चौथे वर्ष के डॉक्टरेट छात्र थे। उन्होंने 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से जंतु विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। वर्ष 2020 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से फिजियोलॉजी में मास्टर डिग्री…
नई दिल्ली। फीफा के वैश्विक फुटबॉल विकास प्रमुख आर्सेन वेंगर ने गुरुवार को भारत की अपनी यात्रा संपन्न की, जहां वह दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में अभूतपूर्व प्रतिभा विकास योजना (टीडीएस) की शुरुआत करने गए। अपने चार दिवसीय दौरे में उनके ओडिशा राज्य के भुवनेश्वर में नई प्रशिक्षण अकादमी का दौरा भी शामिल था, जो देश में सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है। 2022 में लॉन्च किए गए, टीडीएस का लक्ष्य पुरुषों और महिलाओं की राष्ट्रीय टीम फुटबॉल दोनों में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना है…
रांची। चेन्नई के तमिलनाडु में 17 से 28 नवम्बर तक आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को तीसरे मैच में हॉकी गोवा को 3-0 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। इससे पूर्व अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी आंध्रप्रदेश को 10-3 से, हॉकी चंडीगढ़ को 2-0 से पराजित किया था। गोवा के साथ खेले गए मैच में झारखंड टीम की और से डेनिस केरकेट्टा एक गोल और नोएल टोपनो ने दो गोल किए। झारखंड टीम की लगातार तीसरी जीत हासिल करने और क्वार्टर फाइनल…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के पुत्र गौरांग के शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए नागपुर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अविनाश पांडे के पुत्र गौरांग को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके समस्त परिजनों को अनेक-अनेक बधाई दीं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
