Ramgarh : गरीब शब्द परिवार की उसे दशा को दर्शाता है, जिसे कोई भी इंसान अपनाना नहीं चाहता। लेकिन उस गरीबी का चोला वैसे लोग ओढ़ रहे हैं जो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। यह किसी उपन्यास की पंक्तियां नहीं है। रामगढ़ में यह हकीकत अब सरकारी दस्तावेजों में उकेरे जा रहे हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो जब राशनकार्ड धारकों के घर पहुंच रही हैं तो उन्हें ऐसे ऐसे गरीब मिल रहे हैं, जिन्हें देखकर गरीबी खुद शर्मा जा रही है। मांडू में तुलसी महतो नाम के एक राशन कार्ड धारी के घर जब डीएसओ पहुंची तो उन्होंने…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर हैं।संथाल परगना के भोगनाडीह से निकली उनकी संकल्प यात्रा का समापन 28 अक्टूबर को रांची में जनसभा के साथ होगा। बाबूलाल मरांडी अब तक आठ चरण की यात्रा पूरी कर चुके हैं। संथाल से शुरू हुई उनकी संकल्प यात्रा 57 दिन में 73 विधानसभा क्षेत्रों में सभा के साथ संपन्न हो चुकी है। नौवें और आखिरी चरण की यात्रा दुर्गापूजा के बाद ईचागढ़ से शुरू होगी। बाबूलाल मरांडी 27 अक्टूबर को ईचागढ़ और उसके बाद सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में दुर्गा पूजा और आगामी अन्य पर्व -त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हों। कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई हिंसा और उपद्रव की घटना नहीं हो, इसे सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें । इस क्रम में सारी प्रशासनिक तैयारियां समय पर हो जानी चाहिए, ताकि पर्व त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी की गुंजाइश नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में में शुक्रवार को दुर्गा पूजा , दीपावली, छठ महापर्व समेत अन्य पर्व -त्योहारों के दौरान विधि -व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…
Koderma। सियालदह राजधानी ट्रेन में गुरुवार रात अचानक ट्रेन में गोली चलने की आवाज आई। ट्रेन में सवार आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। टिकट को लेकर शुरु हुए विवाद के बाद आरोपित ने टीटीई पर ओपन फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी को गोली नहीं लगी। आरोपित की पहचान पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले रिटायर्ड जवान के रूप में हुई है। दरअसल आरोपी हरपिंदर सिंह सिख रेजिमेंट का रिटायर्ड जवान है, जो शराब के नशे में था। रिटायर्ड जवान हावड़ा राजधानी की बजाय सियालदह राजधानी में सवार हो गया था। टीटीई…
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त धमाल देखने को मिल रहा है। साल के अंत तक कई बड़े बजट की फिल्में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हो रही हैं। शाहरुख खान की ‘डंकी’ से लेकर प्रभास की ‘सालार’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ तक कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं। वहीं, प्रभास की फिल्म ‘सालार’ की सीधी टक्कर शाहरुख खान की ‘डंकी’ से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में हैं। संभावना है कि शाहरुख अपनी फिल्म रिलीज में देरी कर सकते हैं। https://pratahnewz.com/many-naxalites-injured-in-encounter-between-security-forces-and-maoists/ फिल्म ट्रेड विश्लेषकों ने…
जैसलमेर। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के श्रीकरणपुर, सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों ने गुरुवार रात्रि को 12 करोड़ रुपये की हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। https://pratahnewz.com/many-naxalites-injured-in-encounter-between-security-forces-and-maoists/ बीएसएफ सूत्रों के अनुसार गुरुवार देर रात पाकिस्तान की ओर ड्रोन के आने की आवाज सुनायी। इस पर जवानों ने तत्काल पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। इसके बाद एरिया में सर्च अभियान चलाया गया तो इलाके से एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन और क्षतिग्रस्त अवस्था में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। संदिग्ध हेरोइन के पैकेट का वजन लगभग 2.2 किलो है। बरामद हेरोइन की कीमत अन्तरराष्ट्रीय…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हो गए। हाथीबुरू कुरिया के जंगली क्षेत्र में मुठभेड़ होने की बात कही जा रही है। https://pratahnewz.com/plane-reaches-home-with-212-citizens-from-israel/ बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों के जवानों ने एंटी नक्सल अभियान शुरू किया। इस दौरान माओवादियों ने एकतरफा फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जबाबी कार्रवाई में कई माओवादी घायल हो गए है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर से संपर्क न हो पाने की वजह से सही स्थिति का…
New Delhi। इजरायल में फंसे देश के नागरिकों की सुरक्षित घरवापसी के लिए भारत सरकार के ऑपरेशन अजय ने मायूस चेहरों पर मुस्कान लौटा दी । भारतीय नागरिकों को लेकर इजरायल से चली पहली फ्लाइट शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। पहली फ्लाइट में 212 भारतीयों को इजरायल से सुरक्षित लाया गया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इजरायल से लौटे भारतीयों का स्वागत किया। केंद्रीयमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार किसी भी भारतीय को कभी नहीं छोड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी उनकी रक्षा करने, उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। https://pratahnewz.com/before-the-india-pak-match-waqar-said-that-players-are-professionals-on-the-field-and-friends-outside/ केंद्रीयमंत्री ने कहा कि वह विदेश…
New Delhi। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने आईसीसी एकदिनी विश्व कप से पहले कहा है कि खिलाड़ी भले मैदान पर पेशेवर होते हैं, लेकिन बाहर सभी दोस्त होते हैं। वकार ने गुरूवार को प्रसिद्ध चॉकलेट कंपनी फेबैल द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “मैदान पर हम देश के लिए खेलते हैं तो पेशेवर रूख अपनाते हैं, इस दौरान हम आक्रामक भी होते हैं और स्लेजिंग वगैरह भी करते हैं।” उन्होंने 1996 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच का उल्लेख करते हुए वकार ने कहा, “उस मैच में आखिरी के ओवरों में अजय जडेजा ने उनके…
Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्वैच्छिक सेवा निवृत आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। वे गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के कई वरीय पदाधिकारी आज भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। ईडी ने पर्याप्त प्रमाण एवं सबूतों के साथ सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि झारखंड को हमारे पुरखों ने खून पसीना से सींचा है।यह राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है लेकिन आज जिस प्रकार से वर्तमान राज्य सरकार ने इसे भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा दिया है उससे चिंता…
