Ranchi : रिम्स (RIMS) की जमीन पर बने चार मंजिला अपार्टमेंट को तोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भवन निर्माण विभाग सोमवार से ध्वस्तीकरण शुरू करेगा। इस अपार्टमेंट में बने 20 फ्लैट पहले ही बिक चुके थे, जिनकी कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
फ्लैट खरीदारों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जमा-पूंजी इसमें लगा दी, कई लोगों ने 10–15 लाख रुपये तक इंटीरियर पर खर्च किए। अब बुलडोजर कार्रवाई से उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ेगा।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि यदि जमीन RIMS की थी, तो
-
रजिस्ट्री और म्यूटेशन कैसे हुआ?
-
नगर निगम ने नक्शा किस आधार पर पास किया?
-
बैंकों ने होम लोन कैसे मंजूर कर दिए?
प्रशासन के अनुसार,
-
सोमवार से भवन गिराने का काम शुरू होगा
-
मंगलवार तक अवैध कब्जे हटाए जाएंगे
-
बुधवार तक पूरे क्षेत्र की बाउंड्री मार्किंग होगी

