अस्पताल जाने के लिए निकली 7वीं की छात्रा अचानक रास्ते से हुई गायब, 6 घंटे बाद नहर के पास मिली तो खुली खौफनाक सच्चाई

बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 15 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ कार सवार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। Bihar: बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र से एक

7वीं की छात्रा अचानक रास्ते से हुई गायब
  • बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 15 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ कार सवार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

Bihar: बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 15 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ कार सवार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता सातवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। घटना वाले दिन छात्रा की माँ अपने अन्य बच्चों का इलाज कराने के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल गई थी और उसने अपनी बेटी को भी वहाँ आने के लिए कहा था।

अस्पताल पहुँचाने के बहाने कार में बैठाया

माँ के फोन के बाद छात्रा दोपहर लगभग 12 बजे पैदल ही अस्पताल जाने के लिए घर से निकली। इसी बीच रास्ते में देवरिया नहर के पास पहले से मौजूद कार सवार युवकों ने उसे अस्पताल पहुँचाने का झांसा दिया। छात्रा ने उन पर भरोसा कर लिया और कार में बैठ गई, जिसके बाद आरोपी उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

हत्या की साजिश और 6 घंटे का खौफ

छात्रा के पिता के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी उसकी हत्या करने की योजना बना रहे थे, लेकिन जब छात्रा ने काफी मिन्नतें कीं और किसी से कुछ न कहने का वादा किया, तब आरोपियों ने उसे छोड़ा। घटना के लगभग छह घंटे बाद आरोपी उसे वापस देवरिया नहर के पास छोड़कर भाग गए। घर पहुँचकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो दबोचे गए

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटना में शामिल गाँव के ही दो आरोपियों, प्रिंस और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.