Hajipur: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों के लिए कई Festival Special Trains 2026 चलाने का फैसला किया है। इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, असम और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से नई दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, एरणाकुलम, पोत्तनूर, कामाख्या, जोगबनी, सीतामढ़ी, सुपौल और अन्य प्रमुख शहरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे के मुताबिक इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालना है।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की जानकारी दी।
चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल
ट्रेन संख्या 04512/04511 चंडीगढ़ और पटना के बीच चलेगी।
- 04512 चंडीगढ़-पटना: 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक, प्रत्येक गुरुवार
- चंडीगढ़ से प्रस्थान: रात 11:55 बजे
- पटना जंक्शन पहुंचने का समय: अगले दिन रात 9:15 बजे
- वापसी ट्रेन 04511: 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक, प्रत्येक शुक्रवार
- पटना से प्रस्थान: रात 11:15 बजे
यह ट्रेन अंबाला कैंट, मुरादाबाद, वाराणसी, डीडीयू, बक्सर, आरा और दानापुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल ट्रेन
04616/04615 फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर कैंट फेस्टिवल स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा।
04616 ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को फिरोजपुर कैंट से चलेगी। पटना से वापसी ट्रेन 04615 का परिचालन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को होगा।
इस ट्रेन का रूट अंबाला कैंट, मुरादाबाद, वाराणसी और डीडीयू होते हुए पटना तक रहेगा।
आनंद विहार-पाटलिपुत्र ट्रेन रोज चलेगी
04096/04095 आनंद विहार-पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
04096 आनंद विहार से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। ट्रेन आनंद विहार से रात 12:05 बजे रवाना होकर वाराणसी, बलिया, छपरा और दीघवारा होते हुए रात 11 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
वापसी में 04095 पाटलिपुत्र से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
एरणाकुलम-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन
दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए 06085/06086 एरणाकुलम-पटना स्पेशल चलाई जाएगी।
06085 का परिचालन 2 से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को एरणाकुलम से होगा। वापसी में 06086 पटना से 6 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
यह ट्रेन मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहिब, राजेंद्रनगर, आसनसोल, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और चेन्नई क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल से बिहार और दक्षिण भारत के बीच सफर आसान
06021/06022 पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल का परिचालन भी किया जाएगा। 06021 ट्रेन 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को पोत्तनूर से बरौनी आएगी।
वापसी में 06022 बरौनी से 7 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, शाहपुर पटोरी, आरा, बक्सर और डीडीयू समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।
आनंद विहार-जोगबनी और दिल्ली-सीतामढ़ी ट्रेन
पूर्व मध्य रेल ने सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी स्पेशल ट्रेनें निर्धारित की हैं।
04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से चलेगी। ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज होते हुए जोगबनी पहुंचेगी।
वहीं 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
मुजफ्फरपुर के लिए भी दो स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों में मुजफ्फरपुर जाने वाले यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
04028/04027 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक बुधवार और शनिवार को चलेगी।
इसके अलावा 04314/04313 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी।
नई दिल्ली-सुपौल और शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल
04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी।
वहीं 04098/04097 शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल का परिचालन 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में छह दिन होगा। मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। वापसी में दरभंगा से ट्रेन 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक सप्ताह में छह दिन चलेगी।
दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल
पूर्वोत्तर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए 04076/04075 दिल्ली-कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल भी चलाई जाएगी।
दिल्ली-कामाख्या ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार होते हुए कामाख्या पहुंचेगी।
वापसी में 04075 कामाख्या से 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।
आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल भी जारी
इन ट्रेनों के अलावा 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का प्रतिदिन परिचालन किया जा रहा है।
04014 आनंद विहार से 29 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि वापसी में 04013 लौकहा बाजार से 30 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी।
यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का यह शेड्यूल जारी किया है। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन संख्या, तारीख, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यम से एक बार जरूर जांच लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि परिचालन संबंधी बदलाव की स्थिति में शेड्यूल प्रभावित हो सकता है।




