रांची में एक्सपो उत्सव का भव्य समापन, 400 स्टॉल और 7 लाख दर्शकों ने बढ़ाई मेले की रौनक

Ranchi Expo Utsav 2026 का मोरहाबादी मैदान में सात दिनों बाद समापन हुआ। 400 स्टॉल और मनोरंजन के बीच करीब 7 लाख लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया।
एक्सपो उत्सव 2026 का हुआ समापन
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का सात दिवसीय सफर बुधवार को यादगार पलों के साथ संपन्न हो गया। जेसीआई की ओर से आयोजित इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले का यह 29वां संस्करण था। सात दिनों तक मोरहाबादी मैदान में खरीदारी, मनोरंजन और अलग-अलग उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। देश के विभिन्न शहरों के साथ विदेशों से भी कारोबारियों और प्रदर्शकों ने मेले में हिस्सा लिया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न स्टॉल पर उपलब्ध विशेष ऑफर्स का लाभ उठाया और अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी की।

समापन समारोह में अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

एक्सपो उत्सव 2026 के समापन समारोह में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत अन आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं मंडलीय अध्यक्ष गौरव सेठ, मंडलीय उपाध्यक्ष तन्वी अग्रवाल और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अतिथियों का परिचय जेसी ऋषब जालान, जेसी अभिनव अनूप गर्ग और जेसी ऋषब अग्रवाल ने कराया। मुख्य अतिथि ने आयोजन की सफलता के लिए जेसीआई के युवा सदस्यों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।

Also Read: RBI Repo Rate Hike: रेपो रेट बढ़कर 5.50%, बढ़ सकती है Home Loan और Car Loan की EMI

एक्सपो को सफल बनाने वालों को मिला सम्मान

समापन समारोह के दौरान एक्सपो के आयोजन और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में शामिल रहे:

  • एक्सपो रतन: जेसी दीपक पटेल
  • एक्सपो भूषण: जेसी ऋषब जैन और जेसी अनिमेष निखिल
  • एक्सपो पद्म भूषण: जेसी ऋषब अग्रवाल, जेसी देवेश जैन और जेसी सन्नी केडिया

इसके अलावा एक्सपो से जुड़े सभी स्पॉन्सर्स को भी सम्मानित किया गया। समारोह का मंच संचालन जेसी तरुण अग्रवाल ने किया, जबकि अंत में सचिव जेसी साकेत अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

400 स्टॉल और बड़े एम्यूजमेंट पार्क ने खींचा ध्यान

एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने कहा कि रांचीवासियों ने मेले को भरपूर प्यार दिया और आयोजन की सराहना की। उनके मुताबिक, इस बार एक्सपो में करीब 400 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें देश के अलग-अलग शहरों से आए कारोबारी और प्रदर्शक शामिल रहे। इस बार आयोजन में कई बदलाव भी किए गए। एक्सपो के हैंगर और एम्यूजमेंट पार्क को पहले की तुलना में बड़ा किया गया। इसके अलावा पहली बार ‘एक्सपो टैंक’ और ‘भजन जैमिंग’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। आयोजकों के अनुसार, पूरे सात दिनों के दौरान करीब 7 लाख लोग एक्सपो उत्सव 2026 में पहुंचे। बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने इसे रांची के प्रमुख वार्षिक आयोजनों में शामिल किया।

बड़े ब्रांड्स ने निभाई अहम भूमिका

‘एक्सपो उत्सव 2026’ के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A Legacy of Trust) रहे। वहीं टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी आयोजन के Powered Partners रहे। आयोजन को सफल बनाने में शहर और आसपास के कई प्रमुख ब्रांड्स ने अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग किया। इनमें होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, NTPC, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम शामिल रहे।

आयोजन की सफलता में पूरी टीम का योगदान

एक्सपो उत्सव 2026 की सफलता के पीछे जेसीआई की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन का नेतृत्व अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने किया। को-ऑर्डिनेटर्स के तौर पर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी और जेसी सीए दीपक पटेल ने जिम्मेदारी संभाली। जेसी दीपक पटेल एक्सपो ट्रेजरर भी रहे। वहीं जेसी अनिमेश निखिल ने उपाध्यक्ष-बिजनेस की भूमिका निभाई। लेडीज विंग की ओर से जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल चेयरमैन, एक्सपो रहीं। उनके साथ लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और सचिव जेसीरेट नलिनी जैन ने भी आयोजन में योगदान दिया। मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की। सात दिनों तक चले इस आयोजन के समापन के साथ मोरहाबादी मैदान में रांची के इस चर्चित व्यापार मेले की एक और सफल यात्रा पूरी हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *