New Delhi : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया और तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256/5 का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी और शिवम दुबे की 26 रन की आतिशी पारी ने कीवी टीम के सामने चुनौती रखी।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी
कीवी टीम की शुरुआत फिन एलन और टिम सीफर्ट ने की। शुरुआती झटकों के बावजूद सीफर्ट ने 52 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड को 159 रन पर ही ऑल आउट कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दी। अभिषेक ने 21 गेंदों में अर्धशतक और संजू ने 33 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। ईशान किशन ने भी 23 गेंदों में फिफ्टी बनाई। हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अंत तक आक्रमक खेल दिखाया।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रिकॉर्ड
-
भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता बना।
-
लगातार दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम।
-
पहली बार मेजबान टीम ने ट्रॉफी जीती।
-
न्यूजीलैंड को फिर खिताब जीतने का मौका हाथ से गया।
मैच का सारांश
-
भारत: 256/5 (संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे)
-
न्यूजीलैंड: 159 (सीफर्ट 52, बुमराह 4 विकेट, अक्षर 3 विकेट)
-
जीत का अंतर: 96 रन
टीम इंडिया (XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड (XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
भारत vs न्यूजीलैंड H2H
-
कुल टी20I: 31 (भारत 19, न्यूजीलैंड 11, टाई 1)
-
टी20 वर्ल्ड कप: 4 (भारत 1, न्यूजीलैंड 3)
-
ICC टूर्नामेंट फाइनल: 4 (भारत 2, न्यूजीलैंड 2)

