अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 720 बोतल जब्त; आरोपी फरार

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 720 बोतल अंग्रेजी शराब और 200 खाली बोतलें जब्त कीं। आरोपी राहुल कुमार गुप्ता फरार है।
अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 720 बोतल जब्त
Advertisement

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले में अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दारू थाना क्षेत्र के जौन्हिया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 720 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। इसके अलावा Signature ब्रांड की करीब 200 खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कथित आरोपी राहुल कुमार गुप्ता फरार मिला। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब EL-CHAPO Extra Premium Whisky ब्रांड की है। शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसे कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन जगहों पर की जानी थी।

Also Read: हथकड़ी-रस्सी के साथ थाना से फरार आरोपी ने एक हफ्ते बाद कोर्ट में किया सरेंडर – PRATAH NEWZ

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के एसपी को गुरुवार को सूचना मिली थी कि दारू थाना क्षेत्र के जौन्हिया गांव का रहने वाला राहुल कुमार गुप्ता अपने पुराने घर में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने शुक्रवार सुबह गांव पहुंचकर बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और खाली बोतलें बरामद हुईं।

60 पेटी में रखी थीं 720 बोतलें

पुलिस ने राहुल कुमार गुप्ता के पुराने घर से EL-CHAPO Extra Premium Whisky की 60 पेटियां जब्त कीं। इनमें कुल 720 बोतलें थीं। इसके साथ ही Signature ब्रांड की करीब 200 खाली बोतलें भी मिलीं। छापेमारी में बरामद सामान अंग्रेजी शराब 720 बोतले,  शराब की पेटियां 60, Signature ब्रांड की करीब 200 खाली बोतलों की बरामदगी को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, इन बोतलों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस की कार्रवाई से पहले फरार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के समय राहुल कुमार गुप्ता मौके पर मौजूद नहीं था। वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसके अलावा, वह दारू थाना में दर्ज एक अन्य आपराधिक मामले में भी वांछित है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और शराब के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

इस कार्रवाई का नेतृत्व दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया। टीम में एएसआई पिन्टू कुमार, हवलदार रामेश्वर गोप और अन्य पुलिस जवान शामिल थे। हजारीबाग में अवैध शराब की इतनी बड़ी खेप बरामद होने के बाद अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि शराब की आपूर्ति कहां से हुई और इसके कारोबार में अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं।

Also Read: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन भुगतान और बहाली समेत उठाईं कई मांगें – PRATAH NEWZ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *