Ranchi : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में ₹60 की वृद्धि की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।
रांची में नई कीमत ₹970
झारखंड की राजधानी रांची में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹970 हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹910.50 थी। नई दरें 7 मार्च (शनिवार) से लागू कर दी गई हैं।
देश के प्रमुख शहरों में नई कीमत
कीमत बढ़ने के बाद देश के अन्य प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत इस प्रकार है:
-
दिल्ली: ₹913
-
मुंबई: ₹912
-
कोलकाता: ₹930
-
चेन्नई: ₹928
हालांकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर
जानकारों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान के पास स्थित हार्मूज जलडमरूमध्य के बंद होने से तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे पेट्रोलियम उत्पादों की वैश्विक कीमतों पर असर पड़ रहा है, जिसका प्रभाव अब भारत में भी दिखाई देने लगा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने से आने वाले समय में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर और असर पड़ सकता है।

