लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, गार्ड घायल; 15 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

अमेठी में बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव में गार्ड घायल हो गए। ट्रेन 15 मिनट रुकी। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
अमेठी रेलवे स्‍टेशन(
Advertisement

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बनारस से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। ट्रेन संख्या 24203 पर अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास पत्थर फेंका गया, जिससे ट्रेन के गार्ड हरिकेश घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन को अमेठी स्टेशन पर रोककर गार्ड का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद ट्रेन को रायबरेली के लिए रवाना कर दिया गया।

पूर्वी आउटर सिग्नल के पास हुआ पथराव

जानकारी के अनुसार, बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 8:57 बजे अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी। इसी दौरान ट्रेन जब स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास पहुंची, तभी किसी ने उस पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से गार्ड घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद गार्ड ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को अमेठी स्टेशन पर रोका गया, जहां घायल गार्ड को प्राथमिक उपचार दिया गया। करीब 15 मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।

Also Read: गुमला में दुर्गा विसर्जन के दौरान लापरवाही! छठ तालाब में छाया अंधेरा, आरती के समय जली प्रतिमा- PRATAH NEWZ

रायबरेली जीआरपी में दर्ज हुई शिकायत

रायबरेली पहुंचने पर गार्ड हरिकेश ने जीआरपी थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायबरेली जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया। बाद में घटनास्थल प्रतापगढ़ जीआरपी के क्षेत्र में होने के कारण केस को वहां रेफर कर दिया गया।

रेलवे सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

चलती ट्रेन पर पथराव की इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसी घटनाओं से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। फिलहाल, जीआरपी मामले की जांच कर रही है और पथराव करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *