Ahmedabad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच अपने अंतिम दौर में है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 का मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में जो टीम जीतेगी, वह सीधे फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
Also Read : मरांडी बनाम बैठा: झारखंड भाजपा में सियासी घमासान
पंजाब किंग्स को क्वालिफायर 1 में RCB से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जहां टीम मात्र 101 रन पर ढेर हो गई थी। इस हार के बाद टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम को अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर इस मैच में सुधार करना होगा। बल्लेबाजी पंजाब की सबसे कमजोर कड़ी रही है, जिसे सुधारने की सख्त जरूरत है।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटन्स को हराकर क्वालिफायर 2 में प्रवेश किया है। पांच बार की चैंपियन मुंबई के पास प्लेऑफ खेलने का भरपूर अनुभव है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया है। जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी मुंबई को मजबूत बनाती है।
हालांकि, मौजूदा सीजन में जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, तब पंजाब किंग्स ने मुंबई को हराया था। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प और कड़ा हो सकता है।
पंजाब की संभावित प्लेइंग-11:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जेमिसन, अर्शदीप सिंह।
मुंबई की संभावित प्लेइंग-11:
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज अंगद बावा, मिचेल सेंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
अब देखना यह होगा कि कौन सी टीम फाइनल में RCB को चुनौती देने उतरेगी।

