कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना, रांची के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर रांची के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा, हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तन हुआ।
रांची के हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना
Advertisement

Ranchi: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर रांची में विशेष पूजा-अर्चना की गई। राजधानी के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार शाम बजरंगी पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक प्रकाश, रमेश सिंह समेत कई लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की चर्चा करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Also Read: पटना से मुजफ्फरपुर अब सिर्फ 1 घंटे का सफर! रैपिड रेल कॉरिडोर की तैयारी तेज

हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पाठ और भजन-कीर्तन

रांची के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी हुआ। लोगों ने संकट की घड़ी में कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा दिखाई गई सूझबूझ और साहस को याद करते हुए उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि मुश्किल परिस्थिति के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की। वहीं रमेश सिंह ने भी कैप्टन के स्वास्थ्य लाभ के लिए बजरंगबली से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि घायल होने के बावजूद पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पीएम मोदी से कैप्टन स्मित मच्छार की बातचीत भी दिखाई गई

विशेष पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार के बीच हुई बातचीत को डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इससे पहले रांची के पहाड़ी मंदिर में भी कैप्टन के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हवन और पूजा-अर्चना की गई थी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विमान में 174 यात्रियों की सुरक्षा बनी थी बड़ी चुनौती

कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ी यह घटना कुछ दिन पहले सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के दौरान कॉकपिट में एक गंभीर घटना हुई थी, जिसमें कैप्टन घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित उतारने में अहम भूमिका निभाई। विमान में कुल 174 यात्री सवार थे। घटना के बाद कैप्टन के साहस और सूझबूझ की चर्चा हुई।

देशभर में हो रही जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे बातचीत की थी। इसके बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रार्थना और पूजा-अर्चना किए जाने की खबरें सामने आई हैं। रांची में हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम भी इसी क्रम का हिस्सा रहा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना के जरिए कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *