रांची कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में आग, वर्कशॉप में खड़ी 4 से 9 गाड़ियां जलीं

कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स में अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका Ranchi : राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल

रांची कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में आग, वर्कशॉप में खड़ी 4 से 9 गाड़ियां जलीं
  • कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स में अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Ranchi : राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग में 4 से 9 वाहन जलने की जानकारी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से 4 से 9 वाहन जल गए हैं। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारण वर्कशॉप परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

एक वाहन से शुरू हुई आग

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी। इसके बाद आग तेजी से आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

आग लगने के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। साथ ही आग में जले वाहनों और अन्य संपत्तियों से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.