कोलकाता में झारखंड के कारोबारी के चार ठिकानों पर ईडी का छापा

ED raids four locations of Jharkhand businessman in Kolkata
Advertisement

कोलकाता। झारखंड में अवैध कोयला खनन और तस्करी के मामले में आरोपित व्यवसायी अमित अग्रवाल के कोलकाता स्थित चार ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह सुबह छापा मारा है।

केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक झारखंड और कोलकाता के कुल 12 ठिकानों पर तलाशी चल रही है। इनमें से आठ ठिकाने झारखंड और चार में से दो पश्चिम बंगाल के आईटी शहर साल्टलेक में और बाकी के दो महानगर कोलकाता में हैं। इसमें से सॉल्टलेक के एचबी ब्लॉक में अमित अग्रवाल के दो आवास हैं जबकि दो दफ्तर हैं।

सूत्रों ने बताया कि झारखंड में अवैध कोयला खनन और तस्करी की जांच ईडी के पास है। इस संबंध में रांची हाई कोर्ट में एक याचिका भी लंबित है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी नामजद हैं। आरोप है कि अमित अग्रवाल सोरेन के बेहद करीबी हैं और बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन और तस्करी में उनकी संलिप्तता रही है। इससे संबंधित दस्तावेजों की खोज में ईडी के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में तलाशी ली जा रही है। बाहर राज्य पुलिस का भी पहरा है। सुबह 10:30 बजे तक खबर लिखे जाने तक छापेमारी चल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *