बरकट्ठा में सोहराय सम्मेलन में मंत्रियों का होगा आगमन : मनोज मुर्मू

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में 19 जनवरी 2025 को सोहराय सम्मेलन बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में भारत जकात मांझी परगना महल के सदस्य और आदिवासियों के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया।

बरकट्ठा में सोहराय सम्मेलन में मंत्रियों का होगा आगमन : मनोज मुर्मू

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में 19 जनवरी 2025 को सोहराय सम्मेलन बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय में भारत जकात मांझी परगना महल के सदस्य और आदिवासियों के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया। भारत जकात मांझी परगना महल के प्रखंड अध्यक्ष रामजी बेसरा और प्रखंड सचिव मनोज मुर्मू ने कहा कि सोहराय सम्मेलन में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा का आगमन होगा।

मौके पर झारखंड आंदोलनकारी राजाराम मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी महेश मांझी, समाजसेवी सुनील मुर्मू, बिरजू हसदा, मोहन बास्के, रामधनी टुडू के अलावा कई लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.