लोन के नाम पर 74 महिलाओं से 1.40 करोड़ की ठगी

Bihar : भागलपुर जिले में महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक एजेंट ने लोन के नाम पर 74 महिलाओं से करीब 1 करोड़ 40 लाख 62 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गया है। अब ये महिलाएं

लोन के नाम पर 74 महिलाओं से 1.40 करोड़ की ठगी

Bihar : भागलपुर जिले में महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक एजेंट ने लोन के नाम पर 74 महिलाओं से करीब 1 करोड़ 40 लाख 62 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गया है। अब ये महिलाएं मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं और लगातार न्याय की गुहार लगा रही हैं।

Also Read : क्रिकेटर पीटर मूर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

जानकारी के अनुसार, आरोपी एजेंट ने महिलाओं को अलग-अलग ग्रुप बनाकर बैंक से लोन दिलवाया। शुरुआत में एजेंट सभी के घर जाकर मासिक किस्त (EMI) वसूलता था। महिलाएं समझती रहीं कि उनका लोन बैंक में नियमित जमा हो रहा है। लेकिन एजेंट ने पूरी रकम बैंक में जमा न करके बड़ी राशि खुद रख ली

जैसे ही सभी महिलाओं की लोन की अवधि पूरी हुई, कुछ समय बाद बैंक की ओर से नोटिस आया जिसमें उन्हें बकाया राशि जमा करने को कहा गया। नोटिस पढ़ते ही सभी महिलाओं के होश उड़ गए, क्योंकि उन्हें अब तक यही बताया गया था कि उनकी सारी किस्तें समय पर जमा हो रही हैं।

74 महिलाओं ने अब स्थानीय थाने और बैंक में शिकायत दर्ज कराई है। एजेंट का मोबाइल स्विच ऑफ है और वह अपने ठिकाने से गायब है। कुछ महिलाओं ने बताया कि वह एजेंट का काफी भरोसेमंद लग रहा था, इसलिए सभी ने उसे किस्तें सौंपने में संकोच नहीं किया।

अब पीड़ित महिलाएं जिला प्रशासन और पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही हैं। बैंक की तरफ से भी आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है और एजेंट की तलाश में पुलिस जुटी है।

इस धोखाधड़ी ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की कोशिशों पर पानी फेर दिया है। जिन महिलाओं ने उम्मीद के साथ लोन लिया था, वे अब कर्ज और कानूनी उलझनों में फंसी हुई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.