करंट लगने से 12 भेड़ों की मौत, लापरवाही का आरोप

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) के सारंडा क्षेत्र अंतर्गत लेम्ब्रे गांव में बिजली के पोल से फैले करंट की चपेट में आकर 12 भेड़ों की मौत का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। Also Read : एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक

करंट लगने से 12 भेड़ों की मौत, लापरवाही का आरोप
Advertisement

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) के सारंडा क्षेत्र अंतर्गत लेम्ब्रे गांव में बिजली के पोल से फैले करंट की चपेट में आकर 12 भेड़ों की मौत का मामला रविवार को प्रकाश में आया है।

Also Read : एमजीएम अस्पताल हादसा: सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, विपक्ष ने सरकार पर उठाया सवाल

यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

गंगदा पंचायत के लेम्ब्रे गांव में गुरुवार देर रात जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई, तो खंभे पर लगे इंसुलेटर के टूटने से करंट जमीन में फैल गया। तेज़ आंधी और बारिश के कारण जमीन भीगी हुई थी, जिससे करंट ने पास में बैठी दर्जनों भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 12 भेड़ों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। यह घटना गांव के गरीब पशुपालकों के लिए आर्थिक तबाही लेकर आई, क्योंकि भेड़ों की औसत कीमत 5 से 7 हजार रुपये होती है।

गांव के देवेन्द्र चाम्पिया ने रविवार को बताया कि हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग, स्थानीय लाइनमैन और मनोहरपुर बीडीओ को कई बार फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। कई अधिकारियों के मोबाइल फोन ‘स्विच ऑफ’ थे। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले भी कई बार जर्जर खंभों और तारों की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने कभी संज्ञान नहीं लिया। अब वे मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो गांववाले आंदोलन करेंगे। उनकी मांग है कि मवेशियों की मौत का मुआवजा तत्काल दिया जाए, जर्जर तारों और उपकरणों की जांच कर जिम्मेदारों को बर्खास्त किया जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.