Patratu : पीवीयूएनएल पतरातू परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सीईओ श्री ए.के. सेहगल, सीजीएम (प्रोजेक्ट) श्री अनुपम मुखर्जी, विभिन्न जीएम, एचओडी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लोकगीत–आधारित शानदार नृत्य से हुई, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग घोल दिया। इसके बाद छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष, अदम्य साहस और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा।
सीईओ श्री ए.के. सेहगल ने छात्राओं की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणा आज भी सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और प्रतिभागियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।



