रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, कार और नकद जब्त

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा ओपी पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16.83 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर अपराधकर्मियों को रंगे

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा ओपी पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।
  • पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16.83 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर अपराधकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

रामगढ़:  पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा ओपी पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16.83 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो शातिर अपराधकर्मियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पतरातू (भुरकुंडा) थाना में कांड संख्या 299/26 दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।

​अवैध खेप के साथ वाहन और नकद बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर, चार पहिया वाहन जेएच02बीए 8603, मोबाइल फोन 02 और नकद राशि ₹14,300 जब्त किया है।

​गिरफ्तार आरोपियों में ये है शामिल

ब्राउन शुगर के साथ पुलिस नेअखिल अंसारी उम्र लगभग 30 वर्ष पिता- मोहम्मद हदीस अंसारी, निवासी- 2 नंबर गेट, NTS बरकाकाना और दीपक बेदिया उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता- स्वर्गीय सिद्धू राम बेदिया, निवासी- घुटुवा (दोनों आरोपी थाना पतरातू/बरकाकाना, जिला रामगढ़ निवासी को गिरफ्तार किया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तस्कर यह ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े अन्य संलिप्तों की भी तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.