Ranchi : कल्याण गुरुकुल कांके के बैच संख्या-32 के 24 प्रतिभाशाली प्रशिक्षणार्थियों को, Motherson Sumi Wiring India Limited (गुजरात) में रोजगार की सौगात मिली। इस अवसर पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सुरेश कुमार बैठा और विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मौजूद थे। नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा जो भी काम करें, मन लगाकर और पूरी ईमानदारी से करें। यही सफलता की कुंजी है।
मौके पर गुरुकुल के प्राचार्य रामबहादुर सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में झारखंड में 27 कल्याण गुरुकुल, 8 एएनएम नर्सिंग कॉलेज और 1 आई.टी.आई. कौशल कॉलेज संचालित हो रहे हैं जो राज्य के युवाओं को संबल और दिशा दे रहे हैं। इस अवसर पर विधायक कार्यालय प्रभारी गौरीशंकर महतो,दीपक कुमार, अंशु कुमार सोनी ,मंजूल कुमार सिंह , सनी कुमार विश्वकर्मा , सुरेश चन्द्र जैना , सुनिल बरवा, रणधीर जायवाल मौजूद थे।



