रांची में बनेगा 2600 बेड का विश्वस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2

Ranchi : झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। राजधानी रांची में 2600 बेड वाला अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2 बनाया जाएगा। जो राज्य ही नहीं, पूरे देश के लिए एक मेडिकल चमत्कार साबित

रांची में बनेगा 2600 बेड का विश्वस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2
Advertisement

Ranchi : झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। राजधानी रांची में 2600 बेड वाला अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2 बनाया जाएगा। जो राज्य ही नहीं, पूरे देश के लिए एक मेडिकल चमत्कार साबित होगा।

स्वास्थ्य मंत्री का बेटा कर रहा अस्पतालों का निरीक्षण, उठे सवाल

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शीघ्र ही इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स जैसी सभी प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराएगा।

अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग संस्थान, डॉक्टर्स क्वार्टर, स्टूडेंट हॉस्टल, रिसर्च सेंटर और टेलीमेडिसिन यूनिट भी स्थापित किए जाएंगे। यह पूरी संरचना अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित होगी।

डॉ. अंसारी ने बताया कि उन्होंने फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल का दौरा कर वहाँ की उच्च-स्तरीय चिकित्सा और प्रबंधन प्रणाली का गहन अध्ययन किया है । RIMS-2 को उसी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से 1000 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त होगी, जबकि शेष राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।

राज्य सरकार की दूरदर्शी योजना है कि झारखंड को मेडिकल टूरिज़्म का हब बनाया जाए। RIMS-2 के पूरा होने पर यह न केवल राज्य के नागरिकों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा देगा, बल्कि भारत के अन्य राज्यों और पड़ोसी देशों से भी मरीज यहाँ इलाज के लिए आएँगे।

यह सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को वैश्विक पहचान दिलाने वाला क्रांतिकारी कदम है– डॉ. इरफान अंसारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.