चतरा में 16 लाख की 3,700 बोतल विदेशी शराब जब्त, ट्रक पलटने के बाद चालक फरार

Chatra : पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य की 3,700 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने शराब की खेप को धान के भूसे के नीचे छिपाकर ट्रक के जरिए बिहार भेजने की कोशिश

चतरा में 16 लाख की 3,700 बोतल विदेशी शराब जब्त, ट्रक पलटने के बाद चालक फरार

Chatra : पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य की 3,700 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने शराब की खेप को धान के भूसे के नीचे छिपाकर ट्रक के जरिए बिहार भेजने की कोशिश की थी। पुलिस की वाहन जांच से बचकर भागने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसके बाद शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सोमवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।

टीम में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव के अलावा राहुल सिंह, रवि रंजन कुमार और प्रवीण कुमार शामिल थे।

पुलिस को देखकर चालक ने बढ़ाई रफ्तार

पुलिस टीम ने शेरेगड़ा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया था। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा।

पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया। इसी दौरान संघरी घाटी मोड़ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

धान के भूसे के नीचे छिपाई गई थी शराब

पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो वह ऊपर से धान के भूसे से भरा मिला। भूसे के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। ट्रक के पलटने के बाद पेटियां बाहर निकल गईं और शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं।

पुलिस ने मौके से 3,700 बोतल विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर ली।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किस राज्य से लाई गई थी और बिहार में किस गिरोह तक पहुंचाई जानी थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे शराब तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.