धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में अवैध रूप से रखे गए 500 खरगोश, हंगामा; चार की मौत, कई बीमार

Dhanbad : धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब पशु अधिकार कार्यकर्ता शौमिक बनर्जी अपनी टीम के साथ अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि पार्सल कार्यालय में कई दिनों से करीब 500 खरगोश अवैध रूप

धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में अवैध रूप से रखे गए 500 खरगोश, हंगामा; चार की मौत, कई बीमार
Advertisement

Dhanbad : धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब पशु अधिकार कार्यकर्ता शौमिक बनर्जी अपनी टीम के साथ अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि पार्सल कार्यालय में कई दिनों से करीब 500 खरगोश अवैध रूप से रखे गए हैं और उन्हें ट्रेन के जरिए मुरादाबाद भेजने की तैयारी चल रही है।

जांच में खुलासा हुआ कि शाहा एंटरप्राइजेज इन खरगोशों को भेजने की योजना बना रहा था। शौमिक बनर्जी ने बताया कि नियम के अनुसार एक पिंजरे में अधिकतम 10 खरगोश ले जाए जा सकते हैं, लेकिन यहां भारी ओवरलोडिंग की गई थी। न भोजन की व्यवस्था थी, न पानी। लापरवाही के कारण चार खरगोशों की मौत हो चुकी है और कई कमजोर हालत में हैं। कुछ खरगोशों ने वहीं बच्चे तक दे दिए।

पार्सल कर्मचारी रूपक कुमार का कहना है कि उचित कागजात न होने और नियमों का पालन न किए जाने के कारण पार्सल को रोका गया है। वहीं खरगोशों को लाने वाला व्यक्ति अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर मौके से बाहर चला गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *