चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 6 की मौत

Shimla : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भंजराडू-भड़कवास सड़क पर हुआ, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। मरने वालों में एक ही परिवार के चार

चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार से 6 की मौत
Advertisement

Shimla : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा भंजराडू-भड़कवास सड़क पर हुआ, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

रूस-अमेरिका संबंधों में हलचल, जल्द हो सकती है शिखर वार्ता

जानकारी के अनुसार, यह कार चंबा जिला मुख्यालय से लौट रही थी और रात के समय पधरी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर सीधी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और किसी को भी बचाया नहीं जा सका।

हादसे में मरने वालों की पहचान राजेश कुमार (40), उनकी पत्नी हंसो देवी (36), बेटी आरती (17), बेटा दीपक (15), राकेश कुमार (44), और हेम पाल (37) के रूप में हुई है। इनमें राजेश कुमार का पूरा परिवार गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा का निवासी था, जबकि हेम पाल गांव सलांचा, डाकघर भंजराडू से संबंधित थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चंबा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि रात के अंधेरे और सड़क की खतरनाक स्थिति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।

हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

मॉनसून में 100 से ज्यादा मौतें
गौरतलब है कि 20 जून से प्रदेश में मॉनसून सक्रिय है और इस दौरान अब तक 100 से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। मंडी में 19, चंबा व शिमला में 15-15, और अन्य जिलों में भी कई हादसे सामने आए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.