दून एक्सप्रेस से 7.8 लाख रुपये के 78 जीवित कछुए बरामद

Dhanbad : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन WILEP के तहत धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के महिला कोच से 78 जीवित कछुए बरामद किए। बरामद

दून एक्सप्रेस से 7.8 लाख रुपये के 78 जीवित कछुए बरामद

Dhanbad : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन WILEP के तहत धनबाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) के महिला कोच से 78 जीवित कछुए बरामद किए। बरामद कछुओं का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 7.8 लाख रुपये बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ की टास्क टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर ट्रेन के पहुंचते ही तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान सीट के नीचे से छह लावारिस कपड़े के थैले मिले। जब यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी ने भी थैलों पर दावा नहीं किया। थैलों को खोलने पर उनमें जूट के बोरे में बंद इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति के जीवित कछुए पाए गए।

आरपीएफ ने सभी कछुओं को जब्त कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई शुरू की और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद कछुओं को वन क्षेत्र पदाधिकारी, धनबाद के सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह अभियान वन्यजीव तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.