समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 8 साल की बच्ची की मौत

समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ के पास हुआ। ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मारी, जिस पर शिक्षक अपनी बेटी के साथ सवार थे। हादसे
परिजनों में मचा कोहराम
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

पटना: समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ के पास हुआ। ट्रक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मारी, जिस पर शिक्षक अपनी बेटी के साथ सवार थे। हादसे में शिक्षक घायल हो गए, जबकि उनकी बेटी ट्रक की चपेट में आ गई। मृत बच्ची की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के दामोदरपुर महुली वार्ड-2 निवासी शिक्षक आशुतोष रंजन की बेटी श्रेया के रूप में हुई है। श्रेया सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थी।

परीक्षा के लिए समस्तीपुर लौट रहा था परिवार

परिजनों के मुताबिक, चौरचन पर्व के चलते श्रेया अपने परिवार के साथ गांव गई थी। परीक्षा को देखते हुए परिवार वापस समस्तीपुर लौट रहा था। श्रेया अपने पिता के साथ स्कूटी पर बैठी थी, जबकि उसकी मां दूसरी गाड़ी से पीछे आ रही थीं। हरपुर एलौथ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिक्षक सड़क किनारे जा गिरे और श्रेया सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बच्ची की मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे की पूरी जांच कर रही है और ट्रक चालक की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.