WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
--->
नगांव (असम)। नगांव जिलांतर्गत कोलियाबर के भाकुआमारी इलाके में अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारे जाने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक (एएस-02एक्स-7091) पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामचंद्र मंडल और निमाई मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
चश्मदीदों ने बताया कि सफेद रंग की इंडिका कार द्वारा ठोकर माने जाने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में सुलुंग पुलिस एक प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

